All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

खुशखबरी! अब Google Pay यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं UPI, बेहद आसान है प्रॉसेस

अगर आप गूगल पे (Google Pay) यूजर्स हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि गूगल पे की तरफ से भारत में एक नई सर्विस पेश की गई है, जिसकी मदद से यूजर्स क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। अभी तक यह UPI पेमेंट सर्विस केवल डेबिट कार्ड पर उपलब्ध थी। मतलब जब आपके अकाउंट में पैसे होते थे, तो उसी वक्त आप UPI पेमेंट सर्विस का लुत्फ उठा पाते थे। लेकिन अब पैसे क्रेडिट पर लेकर भी तत्काल पेमेंट किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें– ITR: नौकरीपेशा लोगों के लिए आ गया आईटीआर फॉर्म, नई या पुरानी, कौनसी टैक्स रिजीम चुनें?

Rupay क्रेडिट कार्ड यूजर्स की मौज हालांकि यह सर्विस RuPay क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है। जैसा कि आपको मालूम है कि भारत में Visa, Mastercard और Rupay जैसे डिजिटल कार्ड मौजूद हैं। इसमें से Visa और Mastercard अमेरिकी कंपनियां है जबकि Rupay एक इंडियन पेमेंट कार्ड है। यूजर्स अपने Rupay क्रेडिट कार्ड को गूगल पे से लिंक कर पाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट किया जा सकेगा, जहं रूपे क्रेडिट कार्ड स्वीकार किया जाता है।

ये भी पढ़ें– FD नहीं RD में भी लगा सकते हैं पैसा, मिलेगा 10% तक ब्याज, सरकारी से लेकर प्राइवेट, आपके फैवरेट बैंक भी शामिल

कैसे Rupay क्रेडिट कार्ड से गूगल पे करें लिंक?रूपे कार्ड को गूगल पे से लिंक करना बेहद आसान है। यह बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड से लिंक करने जैसा है।

  • सबसे पहले आपको Google Pay ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद setting ऑप्शन में जाना होगा।
  • फिर आपको पेमेंट ऑप्शन सेटअप करना होगा। इसके बाद ऐड रूपे क्रेडिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपने क्रेडिट कार्ड की लास्ट 6 डिजिट को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही एक्सपायरी डेट और पिन नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर ओटोटी वेरिफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद आप आसानी से Rupay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर पाएंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top