All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

क्या है किसानों को मिलने वाली MSP, कैसे तय होता है फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्जा; पढ़िए सभी डिटेल

किसानों द्वारा मेहनत से उगाए गए अनाज की कभी-कभी उसे सही कीमत नहीं मिलती। इन्हीं परेशानियों से किसान भाइयों को बचाने के लिए सरकार फसल का MSP देती है। हम आपको एमएसपी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

किसानों द्वारा मेहनत से उगाए गए अनाज की कभी-कभी उसे सही कीमत नहीं मिलती। इन्हीं परेशानियों से किसान भाइयों को बचाने के लिए सरकार फसल का MSP देती है। हम आपको एमएसपी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया में आई तेजी , 8 पैसे बढ़कर 82.52 पर पहुंचा

उपर-उपर से शायद सभी एमएसपी के बारे में सभी जानते होंगे, लेकिन आज हम इसी के बारें में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आपके इसे समझने में कोई भी कठीनाई नहीं होगी।

क्या है MSP?

सरल भाषा में कहें तो सरकार, किसानों द्वारा उगाए गए फसल के लिए एक दाम तय करती है, जिसे फसल पूरा होने के बाद जब किसान उस फसल को मंडी में बेचता है तो सरकार द्वारा उस फसल के लिए तय की हुई कीमत किसान को दी जाती है।

ये भी पढ़ेंइंग्लैंड में बजता है इस देसी कंपनी का डंका, टेक्नोलॉजी से कर रही देश का नाम रोशन, रतन टाटा से ताल्लुक

MSP की शुरुआत आजादी के बाद हुई थी। दरअसल देश में अकाल और खाद्य संकट से देश के किसान परेशान थे। किसानों को इस संकट से बचाने के लिए एमएसपी की शुरुआत की गई थी।

किसानों को MSP से क्या फायदा?

एमएसपी सरकार द्वारा किसानों को दिया जाने वाला एक आर्थिक भरोसा है जिससे किसानों को फसल उगाने से पहले उसकी कीमत का अंदाजा हो जाता है कि उसे इस फसल की कितनी कीमत मिलेगी। अकसर ऐसा होता था कि किसान ने फसल तैयार की लेकिन बाजार में उसकी मांग नहीं होने की वजह से किसान को उस फसल का सही दाम नहीं मिलता था, कभी-कभी तो किसान की फसल उगाने में लगी लागत भी नहीं निकलती थी।

ये भी पढ़ें– गृहमंत्री का काम संविधान की रक्षा करना है, लेकिन अमित शाह सरकार गिराने की बात करते हैं, इस्तीफा दें: ममता बनर्जी

मांग और सप्लाई को आसान बनाने के लिए किसान के फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है ताकि कुछ भी हो उस किसान को उस फसल के लिए कम से कम इतनी रकम तो मिलेगी ही।

कानूनी रूप से बाध्य नहीं है सरकार

आपको बता दें कि सरकार कानूनी रूप से किसानों को MSP देने के लिए बाध्य नहीं है। आसान भाषा में कहें तो देश में एमएसपी को लेकर कोई कानून नहीं है। इसलिए कल को किसान, सरकार को एमएसपी के लिए कोर्ट में नहीं घसिट सकते। सरकार चाहें तो किसानों को एमएसपी दें या फिर ना दे।

कौन तय करता है फसलों की MSP?

केंद्र सरकार की कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) हर साल रबी और खरीफ फसलों के लिए MSP तय करती है।

ये भी पढ़ें– Rozgar Mela: पीएम मोदी गुरुवार को 71 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, इन क्षेत्रों में लोगों को मिली है नौकरी

CACP के द्वारा कि जाने वाली सिफारिशों के आधार पर ही सरकार हर साल 23 फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान करती है।

कौन से हैं 23 अनाज?

इन 23 अनाजों में से 7 अनाज मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, गेहूं, जौ और रागी होती हैं। 5 दालें, मूंग, अरहर, चना, उड़द और मसूर होती है।

ये भी पढ़ेंBiparjoy: खतरनाक रूप लेने वाला है ‘बिपरजॉय’, अगले 24 घंटे में दिखाना शुरू करेगा असर!

7 तिलहन, सोयाबीन, तिल, सूरजमुखी, कुसुम, मूंगफली, तोरिया-सरसों, और नाइजर बीज होती है और आखिरी 4 कमर्शियल फसलें, कपास, खोपरा, गन्ना और कच्चा जूट होता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top