All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

सरकारी कंपनी के IPO में पैसा लगाने का मौका! प्राइस बैंड ₹40 से भी कम, ₹2150 करोड़ जुटाने का है प्लान

IPO

IREDA IPO: प्राइमरी मार्केट में पब्लिक इश्यू की धूम है. इस कड़ी में सरकारी मिनीरत्न कंपनी IREDA भी कतार में है. IPO मंगलवार यानी 21 नवंबर से खुल जाएगा. इसमें पैसा लगाने की आखिरी तारीख 23 नवंबर है.

IREDA IPO:प्राइमरी मार्केट में पब्लिक इश्यू की धूम है. इस कड़ी में सरकारी मिनीरत्न कंपनी IREDA भी कतार में है. IPO मंगलवार यानी 21 नवंबर से खुल जाएगा. इसमें पैसा लगाने की आखिरी तारीख 23 नवंबर है. सरकारी कंपनी IPO के जरिए 2150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करने वाली कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 30-32 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. 

ये भी पढ़ें – TCS-Infosys और रिलायंस समेत इन 7 कंपनियों ने कमाया बंपर मुनाफा, एक हफ्ते में कितनी बढ़ी दौलत?

IREDA IPO

  • 21 से 23 नवंबर तक खुला रहेगा
  • प्राइस बैंड: 30-32 रुपए प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 460 शेयर
  • न्यूनतम निवेश: 14720 रुपए
  • IPO साइज: 2150 करोड़ रुपए
  • फ्रेश इश्यू: 1290 करोड़ रुपए
  • OFS: 860 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें – अगले हफ्ते टाटा टेक सहित 5 कंपनियां लाएंगी आईपीओ, कौन-से इश्‍यू में है कमाई के ज्‍यादा मौके, जान लें

IREDA का कारोबार 

सरकारी मिनीरत्न कंपनी 1987 में स्थापित हुई.  भारत सरकार के न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है. इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के स्टेटस वाली महत्वपूर्ण NBFC है. सिर्फ ग्रीन फाइनेंसिंग वाली देश की सबसे बड़ी NBFC है. सेक्टर में 36 साल से ज्यादा का अनुभव है. रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन और डेवलपमेंट के लिए सरकारी पहल में IREDA  की अहम भूमिका है. यह कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करती है. 

ये भी पढ़ें –  Stocks in News: आज फोकस में रहेंगे Maruti, L&T, Ashok Leyland, Kotak Bank समेत ये स्‍टॉक, इंट्राडे में दिखेगा एक्शन

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (₹Cr)          Q1FY24            FY23           FY22
NII                         785                 1324            1128
मुनाफा                   579.3              864.6         633.5
नेट कैश फ्लो          222                  7.36             -89.8

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (%)              Q1FY24      FY23       FY22
NIM                      1.68        3.32        3.75
ग्रॉस NPA              3.13       3.21        5.21
नेट NPA              1.65        1.66         3.12

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top