All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

इंडियन इकोनॉमी इस बार देगी पॉजिटिव नंबर, जानिए कितनी रहेगी विकास दर

rupee

Indian economy news for Fiscal Year RBI और सरकार द्वारा निर्यात में सुधार और प्रभावी नीतिगत उपायों के साथ बढ़ते सरकारी खर्च से वित्त वर्ष 2023 में आर्थिक गतिविधियों को मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है ।

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। वित्त वर्ष 2020-21 में 7.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़त की उम्मीद है। Client Associates के CA Annual Equity Assessment 2022 में कहा गया है कि देश का मैक्रो प्रोफाइल काफी हद तक विकास के लिए अनुकूल बना हुआ है। इसमें कहा गया है कि RBI और सरकार द्वारा निर्यात में सुधार और प्रभावी नीतिगत उपायों के साथ बढ़ते सरकारी खर्च से वित्त वर्ष 2023 में आर्थिक गतिविधियों को मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है।

ये भी पढें : PM Cares for Children: पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत मिल रहे हैं 10 लाख रुपये! 28 फरवरी तक है मौका

मजबूत GST कलेक्‍शन अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव

रिपोर्ट में कहा गया है कि PMI जैसे इंडिकेटर लगातार विस्तार क्षेत्र में हैं और मजबूत GST कलेक्‍शन अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2022 के भाषण के दौरान यह भी घोषणा की थी कि देश ने जनवरी 2022 के लिए सकल जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये दर्ज किया था, जो जीएसटी की स्थापना के बाद से सबसे अधिक है।

2015 के मुकाबले मंदी देखी गई

ये भी पढें : LPG Price Hike News: एलपीजी ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! अप्रैल 2022 से दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

सीए एनुअल इक्विटी असेसमेंट 2022 में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2015 और वित्त वर्ष 2020 के बीच भारत की आर्थिक गतिविधियों में 8.3% से क्रमिक मंदी देखी गई। कमजोर औद्योगिक उत्पादन और निजी खपत की मांग में गिरावट के कारण भारत की विकास दर कमजोर रही।

विश्‍व बैंक ने देश के ग्रोथ रेट को आगे बढ़ाया

सीए एनुअल इक्विटी असेसमेंट 2022 में कहा गया है कि विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 23 में भारत की विकास दर को 7.5% के पहले के अनुमान से 8.7% तक बढ़ाया है। अगले वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि 7.5-9% के बीच रहने की उम्मीद है।

बजट में खर्च पर आउटले बढ़ा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में वित्त वर्ष 23 में पूंजीगत व्यय के लिए आउटले में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top