All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Chandrayaan 3: KBC 15 के सेट पर अमिताभ ने मनाया जश्न, चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर कहा ये मेहनत-मशक्कत’

amitabh_bachchan

Amitabh Bachchan: चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन द्वारा पढ़ी गई कविता को कौन बनेगा करोड़पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.

ये भी पढ़ें – RBI UDGAM Portal Link: 35 हजार करोड़ अनक्लेम अमाउंट पाना हुआ अब आसान, आरबीआई का ये पोर्टल आएगा आपके काम

चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ इंडिया ने दुनिया में एक इतिहास रच दिया है. सभी इंडियंस इस ऐतिहासिक पल पर खुशी से झूम उठे और कई जगहों पर खूब जश्न भी मनाया गया है. इसी के साथ टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसरो को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी. वहीं, चंद्रयान 3 के लैंडिंग से कई दिनों पहले से ही कई स्टार्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जहिर किया था. चांद पर पहुंचने की खुशी में बॉलीवुड के मेगास्टार और कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी. बिग बी भारत के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए कुछ लाइंस बोलते हैं तो उनकी आवाज़ रोंगटे खड़े कर देती है, उनका ये वीडियो कौन बनेगा करोड़पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है.

अमिताभ बच्चन ने पढ़ा कविता

चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर अमिताभ बच्चन द्वारा पढ़ी गई कविता को कौन बनेगा करोड़पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. बिग बी अपनी कविता में कहते हैं, ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही. जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान. जय हिंद.’

ये भी पढ़ें – Chandrayaan-3 की सफलता के बाद एयरोस्पेस के इन स्टॉक्स में आई तेजी, MTR का शेयर 10.32 प्रतिशत तक चढ़े

40 दिनों बाद सफल लैंडिंग

ये भी पढ़ें –  नोएडा में नब्बे लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ तो जिंदगी हुई खराब

इंडिया ने चन्द्रमा के रहस्य्मय दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं. इस ख़ुशी के पल को ना केवल आम आदमी बल्कि मशहूर हस्तियों ने भी अंतरिक्ष यान के चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान सांस रोककर लाइव टेलीकास्ट भी देखा. आपको बता दें कि इसरो का चंद्रयान -3 मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top