All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Chandrayaan 3 Update: घटी चांद से ‘चंद्रयान 3’ की दूरी, नए ऑर्बिट में एंट्री के बाद सतह के और करीब पहुंचा स्पेसक्राफ्ट

ISRO Spacecraft Chandrayaan 3 : चंद्रयान-2 की खराब लैंडिंग की वजह से इस मिशन को चंद्रयान-3 के नाम से फिर से लॉन्च किया गया. इस बार पहले की गलती से सीख लेते हुए चंद्रयान 3 में कई बदलाव किए गए हैं.

ये भी पढ़ें ग्वालियर-मुरैना के बीच वंदे भारत पर करता था पथराव, RPF ने पकड़ा रंगे हाथ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. दुनिया की बड़ी स्पेस एजेंसियों से आगे निकलकर इसरो ने कई सफल अंतरिक्ष अभियानों (Space Missions) को अंजाम दिया है, जिसमें से एक चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) भी है. चांद के लिए भेजे गए इस अंतरिक्ष यान के सफल लॉन्च के बाद अब चंद्रयान-3 सोमवार को उपग्रह के और करीब पहुंच गया. इसरो ने ऐलान किया कि चंद्रयान-3 सोमवार की सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच चंद्रमा (Moon) के चारों ओर अपनी कक्षा कम करेगा. नए कक्षा में प्रवेश करने के साथ ही इसरो का अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच जाएगा. इसरो की इस घोषणा से चंद्रयान-3 को लेकर भारतीयों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई.

मून के और करीब पहुंचने से पहले चंद्रयान-3 1,437 किमी की दूरी से चांद का चक्कर लगा रहा था, लेकिन अब ये और भी कम हो गया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रमा की सतह के करीब चला गया है. इसरो की तरफ से चंद्रयान-3 को चांद के और करीब पहुंचाने के लिए 9 अगस्त को संकेत भेजे गए थे, जिसके बाद अंतरिक्ष यान की कक्षा 174 किमी की कमी आई. इसरो ने 9 अगस्त को एक्स (ट्विटर) पर बताया था, चांद की सतह के भी करीब, आज किए गए अभ्यास के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 x 1437 किमी रह गई है. अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है.

ये भी पढ़ें– Adani Group के सभी शेयरों में गिरावट, अदाणी एंटरप्राइजेज 5 प्रतिशत फिसला, जानिए क्या है वजह

इसे पहले 5 और 6 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद की सतह के और करीब पहुंचाया गया था. 14 जुलाई को लॉन्च होने के कुछ सप्ताह बाद, चंद्रयान -3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया. 5 अगस्त को कक्षा में कमी के बाद, अंतरिक्ष यान की चंद्र कक्षा घटकर 164 किमी x 18 074 किमी हो गई. 6 अगस्त की इस दूरी को और कम किया गया, जिसके बाद चांद से चंद्रयान 3 की दूरी 170 किमी x 4,313 किमी तक कम हो गई. बता दें कि चंद्रयान-2 की खराब लैंडिंग की वजह से इस मिशन को चंद्रयान-3 के नाम से फिर से लॉन्च किया गया. इस बार पहले की गलती से सीख लेते हुए चंद्रयान 3 में कई बदलाव किए गए हैं. चंद्रयान-2 को जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया था.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top