All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Lok Sabha Election Schedule 2024: हो गई चुनावी महासमर की घोषणा, 19 अप्रैल से कब और कहां होंगे इलेक्शन यहां देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Election Schedule 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों की आज घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें–Safe Deposit Locker : बैंक लॉकर में क्या रख सकते हैं और क्या नहीं, इस बारे में क्या कहते हैं नियम?

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें–Tata Group की एयरलाइन Air India ने की छंटनी, 180 एंप्लॉयी की हुई छुट्टी; कंपनी ने बताई वजह

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे…

चरणतारीख
पहला 19 अप्रैल
दूसरा26 अप्रैल
तीसरा7 मई
चौथा13 मई
पांचवां20 मई
छठा25 मई
सातवां1 जून
नतीजे4 जून

ये भी पढ़ें– 2 रुपये की राहत के बाद और सस्ता हुआ पेट्रोल, इन शहरों में घटे दाम, जारी हुए नए रेट

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 7 चरणों में होंगे चुनाव। पहले चरण की वोटिंग 

ये भी पढ़ें– Domino’s Franchise: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 3 लाख, कितना चाहिए निवेश और स्पेस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव

हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे। 

इस बार 97 करोड़ वोटर्स

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। 
  • उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

चुनाव आयुक्त की बड़ी बातें…

  • लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।
  • अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया।
  • इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं।
  • चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।
  • कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे। 
  • हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।

ये भी पढ़ें– Patanjali Foods ने 300 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट, सालभर में दे चुका है 39% रिटर्न

चुनाव एक पर्व और देश का गर्व

चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनावों के लिए तैयारी है। हम दो साल से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top