All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Domino’s Franchise: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 3 लाख, कितना चाहिए निवेश और स्पेस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Domino’s Franchise In India: भारत में खाने-पीने की चीजों का कारोबार बहुत बड़ा है। इनमें जंक और स्ट्रीट फूड की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में फूड सर्विस कारोबार करीब 4.15 लाख करोड़ रु का है, जिसमें अकेले पिज्जा का कारोबार ही 8300 करोड़ रु के आस-पास का है।

ये भी पढ़ें– Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में उछाल, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

पिज्जा की बड़ी कंपनियों में डोमिनोज भी शामिल है। डोमिनोज के भारत में 1700 से अधिक आउटलेट हैं। आप भी डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आगे जानिए कैसे आप डोमिनोज की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

जुबिलेंट फूडवर्क्स से करना होगा कॉन्टैक्ट

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में डोमिनोज पिज्जा की मास्टर फ्रेंचाइजी है, जिसके पास इन देशों में डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट की ओनरशिप और ऑपरेशन का विशेष अधिकार है। यदि आप भी डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो जुबिलेंट फूडवर्क्स से कॉन्टैक्ट करना होगा।

कैसे करें जुबिलेंट से संपर्क

डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के लिए आपको जुबिलेंट से संपर्क करना होगा। जुबिलेंट ने अपनी वेबसाइट पर एक ईमेल (dominos.franchise@jublfood.com) दी हुई है, जिससे ईमेल भेज कर आप संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Crude Oil Price: 82 डॉलर के पार कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या है अपडेट? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

जुबिलेंट के अनुसार फ्रेंचाइजी से संबंधित किसी भी सवाल के लिए कृपया हमें सीधे ईमेल करें। इसके लिए कंपनी ने न तो कोई डिटेल दी है और न ही संपर्क करने का कोई तरीका। बाकी जानकारी इस ईमेल पर संपर्क करने पर ही मिल जाएगी।

जालसाजों से रहें सावधान

जुबिलेंट फूडवर्क्स की वेबसाइट के अनुसार कंपनी को धोखाधड़ी करने वालों के खुद को जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स के रूप में पेश करने और डोमिनोज फ्रैंचाइजी के वादे के जरिए लोगों को ठगने के कुछ उदाहरण मिले हैं। इसलिए केवल ईमेल आईडी के जरिए कंपनी से डायरेक्ट संपर्क करें। बाकी जानकारी के लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं।

कितना करना होगा निवेश

स्टार्टअप टॉकी के अनुसार डोमिनोज का ट्रेडिशनल आउटलेट की फ्रेंचाइजी 50 लाख रु मिल सकती है। वहीं नॉन-ट्रेडिशनल आउटलेट की फ्रेंचाइजी 30 लाख रुपये में मिलेगी। वहीं अन्य खर्चों समेत निवेश की रकम कम से कम 62 लाख रु हो सकती है। आपके पास कम से कम 800 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें– Petrol-Diesel Price: क्रूड के भाव में 2% की तेजी, क्या पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, जानें आज का भाव

स्टार्टअप टॉकी के अनुसार यदि आप डिलिवरी सर्विस भी शुरू करते हैं तो हर महीने 2-3 लाख रु का प्रॉफिट हासिल कर सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top