All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

सिर्फ आधे घंटे में बिक गई 2024 Toyota Land Cruiser, फिलहाल कार की बुकिंग रोक दी गई

Toyota Land Cruiser

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी और भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार कंपनी टोयोटा की न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर को काफी पसंद किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल के दिनों में आई टोयोटा लैंड क्रूजर 2024 LC का पहला लॉट जर्मनी में केवल आधे घंटे में ही बिक गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस लॉट में कुल 1000 यूनिट्स कार थी जिसमें से सभी की बुकिंग हो चुकी है। आज से कुछ महीने पहले ही टोयोटा ने जर्मनी में 20 वीं बुश टैक्सी मीटिंग में न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर को अनवील किया गया था।’

ये भी पढ़ें:- Upcoming Cars: बाजार में धूम मचाने आने वाली हैं ये 4 कारें, कीमत होगी 10 लाख रुपये से कम

बुकिंग बंद करनी पड़ी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टोयोटा की न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर की आधिकारिक बुकिंग 21 दिसंबर सुबह 8 बजे से शुरू कर दी गई थी। वहीं बुकिंग के आधे घंटे के बाद से इसका पूरा लॉट बिक गया था। अब इस कार को खरीदने वाले लोग वेटिंग लिस्ट में शामिल होने के लिए  रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। टोयोटा की लेटेस्ट लैंड क्रूजर TNGA-F आर्किटेक्चर पर ही बेस्ड है। वहीं ये पुराने मॉडल की तुलना में इसे 50 प्रतिशत तक और मजबूत किया गया है। इसमें 2.8 लीटर टर्बो 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जो 204 PS का अधिकतम पावर जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें- Kia ला रही Hyundai Exter पर बेस्ड Micro SUV? Clavis नाम से ट्रेडमार्क फाइल किया

कुल तीन वेरिएंट में आती है

टोयोटा की नई जनरेशन लैंड क्रूजर 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ी है। जबकि टोयोटा साल 2025 तक नई जनरेशन लैंड क्रूजर में 48 वोल्ट माइल्ड–हाइब्रिड डीजल वर्जन में आती है। ये कार कुल तीन वेरिएंट्स –  एग्जीक्यूटिव, टेक और फर्स्ट एडिशन में आती है।

ये भी पढ़ें- मार्च तक बदल जाएगा Toll-Tax Collection का तरीका! नितिन गडकरी बोले- आएगा GPS सिस्टम

कीमत

ये कार अलग-अलग इंजन में आती है। इसमें यह 2.4 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो हाइब्रिड इंजन से लैस है। जो 330 PS की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की कीमत  2.10 करोड रुपये (एक्स–शोरूम) से शुरू होती है। फिलहाल इस कार की बुकिंग अस्थाई रूप से रोक दी गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top