All for Joomla All for Webmasters
राजनीति

UP Chunav 2022 3rd Phase: कांग्रेस प्रत्याशी पर सबसे ज्यादा केस, सपा उम्मीदवार पर दुष्कर्म का आरोप, जानिए सभी दागी उम्मीदवारों को

उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान होना है। इनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल है। 

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों की जिन 59 सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां से कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 135 यानी 22% प्रत्याशी दागी की श्रेणी में आते हैं, मतलब इनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। लगातार तीसरे चरण में भी सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट देने में समाजवादी पार्टी आगे रही। तीसरे चरण में सपा के 52% उम्मीदवार दागी हैं। 

इस मामले में भाजपा दूसरे नंबर पर है। भाजपा के 46% उम्मीदवारों पर केस चल रहे हैं। दागियों को सबसे ज्यादा टिकट देने की सूची में बसपा तीसरे, कांग्रेस चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवे नंबर पर है। बसपा के 39%, कांग्रेस के 36% और आम आदमी पार्टी के 22% प्रत्याशी दागी हैं।  

किस-किस तरह के लगे हैं आरोप

  • 11 उम्मीदवारों पर महिलाओं के उत्पीड़न, महिला हिंसा, रेप, छेड़खानी जैसे आरोप लगे हैं। 
  • दो प्रत्याशियों पर रेप के मामले चल रहे हैं। इनमें एक समाजवादी पार्टी और दूसरा प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी का उम्मीदवार है। 
  • सपा के जिस प्रत्याशी पर रेप का आरोप लगा है, उसका नाम डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा है। राम प्रकाश कानपुद देहात के अकबरपुर रनिया सीट से चुनाव लड़ रहे। कुशवाहा पर कुल चार मामले चल रहे हैं। 
  • जिस दूसरे प्रत्याशी रेप का आरोप लगा है, उसका नाम संतोष कुमार गिरी है। संतोष कानपुर के गोविंदनगर सीट से प्रॉटिस्ट ब्लॉक नाम की पार्टी से चुनाव लड़ रहा है। 
  • दो प्रत्याशियों पर हत्या का मामला चल रहा है। इसमें बसपा से कानपुर कैंट के प्रत्याशी मोहम्मद शफी और एटा के अलीगंज से निर्दलीय प्रत्याशी राम बृजेश का नाम शामिल है। 
  • 18 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है। 
  • 59 में से 26 विधानसभा सीटों को रेड अलर्ट जोन में शामिल किया गया है। मतलब इन सीटों पर तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इन चार सीटों से सबसे ज्यादा दागी मैदान में

सीटदागियों की संख्या
अलीगंज (एटा)06
सादाबाद (हाथरस)05
गरौठा (झांसी)05
अकबरपुर रनिया05
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top