All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Share Market Live: यूक्रेन पर रूस के हमले से बुरी तरह से टूटा बाजार, 1900 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 570 अंकों की गिरावट

Stocks to buy

Stock Market Updates: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और यूक्रेन की राजधानी और दूसरे इलाकों पर धमाकों की खबरों के बीच भारतीय बाजारों ने हफ्ते के चौथे दिन भी लाल निशान के साथ शुरुआत की. एक्सपायरी के दिन बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स में 1426.28 अंक यानी कि 2.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 55805.78 के स्तर पर खुला. इसके अलावा 407.80 अंक यानी कि 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 16655.50 पर खुला. निफ्टी की 50 कंपनियों में से सभी कंपनियों में बिकवाली देखने को मिल रही है. 270 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. 1853 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

24 Feb, 202209:43 AM

रूस-यूक्रेन अपडेट

  • रूस ने बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल से हमला किया: यूक्रेन
  • रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमला किया: यूक्रेन
  • यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर की ओर रूसी सेना बढ़ रही है
  • एयरफील्डस और मिलिट्री मुख्यालय पर भी हमले का लक्ष्य

24 Feb, 202209:35 AM

रूस-यूक्रेन अपडेट

यूक्रेन में कमांड और कंट्रोल एसेट पर मिसाइल हमला 24 Feb, 202209:29 AM

निफ्टी के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

बाजार में भारी गिरावट के बीच निफ्टी मे टॉप लूजर्स की लिस्ट में UPL, Tata Motors, IndusInd Bank, Tata Steel और ICICI Bank रहे. वहीं टॉप लूजर्स की बात करें तो अकेले Nestle में खरीदारी देखने को मिल रही है.24 Feb, 202209:07 AM

रूस-यूक्रेन अपडेट

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान
  • रूस दुनिया का सबसे मजबूत न्यूक्लियर देश

24 Feb, 202208:59 AM

रूस और यूक्रेन अपडेट

  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कल अमेरिका के नागरिकों को करेंगे संबोधित
  • रूस ने जानबूझकर युद्ध छेड़ा – जो बाइडेन

24 Feb, 202208:51 AM

रूस-यूक्रेन अपडेट

  • यूक्रेन की राजधानी में धमाके की खबरें
  • पूर्वी यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई
  • NATO का विस्तार स्वीकार नहीं – पुतिन

24 Feb, 202208:37 AM

रूस-यूक्रेन अपडेट

  • AFP न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर
  • Vladimir Putin का यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश
  • पुतिन ने यूक्रेन की सेना को आत्मसमर्पण करने को कहा
     

24 Feb, 202208:02 AM

बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • US का दावा, आज यूक्रेन पर होगा हमला
  • डाओ 465 अंक, नैस्डैक 344 अंक गिरकर बंद
  • SGX निफ्टी 16800 के नीचे
  • ब्रेंट $98 के पास, सोना $1910 के पार

24 Feb, 202207:58 AM

TATA Motors पर ब्रोकरेज की राय

टाटा मोटर्स पर CLSA की ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बिकवाली को बरकरार रखा गया है. टारगेट प्राइस 408 है. 24 Feb, 202207:15 AM

SGX Nifty भारी गिरावट के साथ खुला

24 Feb, 202207:14 AM

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट

24 Feb, 202207:12 AM

FII और DII डाटा

23 फरवरी के कारोबारी सेशन के दौरान फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर्स (FIIs) ने बाजार से 3417.16 करोड़ रुपए की निकासी की. वहीं डॉमैस्टिक इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर्स (DIIs) ने 3024.37 करोड़ रुपए का निवेश किया है.  

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top