All for Joomla All for Webmasters
दुनिया

आस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़, अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का दिया निर्देश

आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मंगलवार को घातक बाढ़ फैल गई है। भारी बारिश के कारण दर्जनों शहर बाढ़ में डूबे हुए हैं। निवासी छतों और पुलों पर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने हजारों लोगों को अपने घरों से भागने का आदेश दे दिया है।

आस्ट्रेलिया, एजेंसियां। आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मंगलवार को घातक बाढ़ फैल गई है। भारी बारिश के कारण दर्जनों शहर बाढ़ में डूबे हुए हैं, जिसके कारण पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निवासी छतों और पुलों पर फंसे हुए हैं। भीषण बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए, अधिकारियों ने हजारों लोगों को अपने घरों से भागने का आदेश दे दिया है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है। आस्ट्रेलिया के हेलिकाप्टर क्रू ने न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ में फंसे एक शख्स को बचाया।

बाढ़ की भयानक रूप को देखते हुए, आस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड प्रांत में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। रविवार को आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर और क्वींसलैंड प्रांत की राजधानी ब्रिसबेन समेत दर्जनों शहरों में भारी बाढ़ जैसे हालात थे। कई जगह तो पानी कई फुट ऊपर तक चढ़ चुका है, जिसके कारण लोगों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी। मौसम विभाग ने बारिश के जारी रहने की चेतावनी जारी की है.

बाढ़ से शहरों के हालात बिगड़े

बता दें कि क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स राज्यों में कई शहर बाढ़ की मार झेल रहे हैं। शहरों में जल सैलाब से कई सड़कें और बांध टूट चुके हैं, सबसे भीषण बाढ़ के बीच लिस्मोर शहर में नौ लोग लापता हैं। वहीं शहरों में पानी भर रहे हैं और निवासियों को पलायन करने या ऊंची जमीन पर सुरक्षा की तलाश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर डोमिनिक पेरोटेट ने कहा, ‘हमने लोगों को घंटों तक छतों पर फंसे हुए देखा है, हमने बच्चों को बचाया है, हम लोगों को पुलों पर फंसे हुए देख रहे हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई है और एक हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि और भी मौतें हो सकती हैं। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top