All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Saptahik Rashifal 19 से 25 जून: सिंह राशि वालों का महत्व बढ़ेगा, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 19 June to 25 June 2022: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 19 जून से 25 जून 2022 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृष, मिथुन, सिंह, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है। मेष तुला राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 19 June to 25 June 2022:

मेष (Aries) – (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में थोड़ा व्यवधान एवं शिथिलता की स्थिति बनी रह सकती है यद्यपि मंगल मजबूत स्थिति में है जो स्थितियों को संभाल रखेगा लेकिन राहु के कारण अनावश्यक भागदौड़ के कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से तनाव दे सकते हैं। वाहन आदि सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है घूमने फिरने से बचें दूर की यात्रा में परेशानी आ सकती है। किसी भी तरह के जोखिम से इस सप्ताह बचे खिलाड़ियों के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है।किसी भी प्रतिस्पर्धा में विजय ना मिलने से मायूसी आ सकती है यदि दबाओ अधिक बने तो अपाहिजो को दान करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) – (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का अनुकूल परिणाम मिलेगा। शुक्र के अपने ही घर में आ जाने से जातक का महत्व बढ़ेगा शुक्र का अपनी ही राशि में आ जाने से जातक की साख बढ़ेगी। जातक बड़ी बड़ी योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करेगा और उसमें सफलता भी प्राप्त करेगा व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा लेकिन बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है जातक यदि आयात निर्यात से जुड़ा होगा। तो इस समय अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। जातक अपने कार्य व्यापार को अधिक विस्तार देने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आपस में समर्पण की भावना विकसित होगी। जातक जीवन के राग आत्मक संबंध को स्थाई बनाने की योजना बना सकता है। देश विदेश की यात्रा का भी योग है। अधिक धन लाभ का योग प्रबल योग है। जातक की आर्थिक स्थिति अधिक ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। समय अनुकूल है यदि कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगा तो उसमें विशेष सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंEPFO : कर्मचारी अपने ईपीएफ खाते में बैंक अकाउंट डिटेल कैसे अपडेट करें? स्‍टेप बाई स्‍टेप पूरी जानकारी

मिथुन (Gemini) – (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा कार्य व्यापार की दृष्टि से सबका उत्तम है। यह तक अपनी कार्य योजनाओं को नई दिशा दे सकता है। जातक का प्रभाव क्षेत्र विकसित होगा। जातक अपनी कार्ययोजना से लोगों को प्रभावित कर सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। जातक का प्रमोशन या अच्छे स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है यदि जातक राजनीति मैं होगा तो कोई बड़ा पद पर प्राप्त कर सकता है। समय अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। देश विदेश की यात्रा का प्रबल योग है। घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी भी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का प्रबल योग है। सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) – (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहां सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ी चुनौतियां रहेंगी। मन अशांत रहेगा। अनावश्यक तर्क वितर्क के कारण थोड़ी उलझन हो सकती है। लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। सब बिगड़े कार्य पटरी पर आने लगेंगे। जिससे जातक उत्साहित होगा। सप्ताह के मध्य से ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों को प्रारंभ में कुछ मानसिक और जनों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक रूप से विरोध एवं प्रतिस्पर्धी जातक को तनाव दे। सकते हैं लेकिन मध्य में हुए ग्रहों के परिवर्तन से हर कार्य पटरी पर आने लगेंगे जिससे जातक उत्साहित होगा। अपने कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करेगा और उसमें जातक को सफलता भी मिलेगी।

सिंह (Leo) – (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का महत्व बढ़ेगा। व्यवसाय को नई दिशा देने में जातक को सफलता मिलेगी। नई कार्य योजनाओं के साथ जातक अपनी कार्य योजनाओं को विस्तार देने में सफल होगा। कर्म कर्मठता और दूर दृष्टि से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बहुत अनुकूल है। किसी बड़े पद पर पहुंचने का योग बन सकता है। जातक का प्रभाव बढ़ेगा। ईष्ट मित्रों का भी निरंतर सहयोग मिलेगा। इसलिए कर्मठता से आगे बढ़ने का प्रयास करें। अभी जातक के पक्ष में परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल बना है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है जातक यदि राजनीति में होगा तो अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल होगा। सूर्य को जल देने से स्थितियां अनुकूल होंगी और कई बार बड़ी एवं जटिल परिस्थितियों से निपटने का अवसर मिलेगा। सूर्य को जल देने से विशेष लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंIndian Railways: 1 जुलाई से वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों में फिर मिलेंगी रियायतें! जानिये लेटेस्ट अपडेट

कन्या (Virgo) – (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल बना रहेगा। थोड़ा बहुत संघर्ष की स्थिति आ सकती है लेकिन जातक अपनी कार्य योजनाओं से स्थितियों को नई दिशा देने और कार्यों को गति प्रदान करते हुए। आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से थोड़ी चुनौतियां रहेंगी लेकिन उन चुनौतियों को जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। निरंतर क्रियाशील बने। रहे थोड़ी परेशानियां आएंगी लेकिन उससे घबराए नहीं और अधिक उत्साह के साथ कार्यों में संलग्न होने का प्रयास करें व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक अपनी सूझबूझ एवं दक्षता से इस सप्ताह कोई कार्य प्रारंभ करना चाहे तो अनुकूल स्थितियां बनेंगी। जातक विशेष उन्नति की ओर अग्रसर होगा। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई लिखाई में लगेगा और उत्साहजनक स्थितियां बनी रहेंगी।

तुला (Libra) – (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा इसलिए सोच समझकर ही किसी नए कार्य में हाथ लगाएं। अत्यधिक उत्साह एवं बिना योजना के कार्य करेंगे तो स्थिति या विषम हो सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखें। शिथिलता एवं निराशा का भाव जातक को तनाव दे सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सोच समझकर ही बाजार में पैसा लगाएं। तभी स्थितियां पटरी पर आ सकती हैं। जातक कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रकार का आएगी लेकिन अत्यधिक खर्च जातक को तनाव महसूस करा सकता है यद्यपि निरंतर विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है यदि दबाव अधिक बने तो अपनों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) – (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक निरंतर उत्साहित बना रहेगा‌। अपनी कर्मठता एवं निर्णय की शक्ति से जातक स्थितियों को प्रभावित करने में सफल होगा यद्यपि शुक्र और बुध के प्रभाव के कारण कुछ परेशानियां एवं जटिलताएं भी जातक के सामने आएंगी। जिससे जातक परेशानी महसूस कर सकता है। जातक निरंतर क्रियाशील बना रहेगा। तो हर चुनौतियों से निपटने में अधिक सक्षम होगा। कार्य योजनाओं की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्य क्षमता से होंगे तो कुछ कार्यों में व्यवधान एवं जटिलता का भी सामना करना पड़ सकताप है। खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। यदि जातक एवं सतर्कता से कार्य करेगा तो बड़ी सफलता भी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से मिला जुला रहेगा। सोच समझकर ही बाजार में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ेंAgnipath Scheme: स्टेशन और ट्रैक पर प्रदर्शन से कैंसिल हो गई ट्रेन? पैसेंजर्स को बड़ी राहत देगा रेलवे ये फैसला

धनु (Sagittarius) – (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि राहु की दृष्टि के कारण थोड़ी चिंताएं बनी हुई है इसलिए अनावश्यक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन मन उत्साहित रहेगा। बड़ी कार योजनाओं के प्रति निरंतर संकल्प शक्ति बनी रहेगी। शासन प्रशासन से भी जातक को सहयोग मिलेगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी उद्देश्य की पूर्ति में जातक विशेष परिश्रम कर सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर स्थानांतरण का योग बन सकता है। निरंतर क्रियाशील बने रहें और अपनी योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच समझकर ही बाजार में पैसा लगाएं तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) – (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कर्मठता एवं सूझबूझ से जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने में एवं उसे ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेगा और उस में बहुत कुछ सफलता जातक को मिल सकती है। निर्माण कार्यों एवं ठेकेदारी से जुड़े लोगों ने थोड़ा संघर्ष के साथ सफलता का योग है। स्वास्थ्य पर भी थोड़ी निगरानी बनाए रखें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।प निरंतर क्रियाशील बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहे। ईस्ट मित्रों का निरंतर सहयोग बना रहेगा। जिससे जातक उत्साहित बना रहेगा। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो अधिक खर्च होने से जातक पर दबाव बन सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियां अनुकूल रहेंगे और कार्यों में गतिशीलता आएगी।

कुंभ (Aquarius) – (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कभी-कभी थोड़ी मानसिक चिंता सता सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है लेकिन सब मिलाकर स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जिससे जातक अपने कार्यों को गति देने में और उस ऊंचाई पर पहुंचाने में सफल हो सकता है। अपनी कर्मठता एवं लग्न से विषम परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाने में जातक सफल होगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन यह अधिकता परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सहायक होगी। देश विदेश की यात्रा का भी योग बनेगा इसलिए निरंतर सक्रिय बने रहें। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ की स्थिति बन सकती है। मशीनरी सामान एवं मोटर गाड़ियों से जुड़े व्यवसाय वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल साबित हो सकता है।

मीन (Pisces) – (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जातक अपने कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में सफल होगा। ज्ञान विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। लेखन कला से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। जातक अपनी लेखनी को नई दिशा दे सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अति उत्तम है। जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जिससे जातक अपने कार्य योजनाओं को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। निरंतर क्रियाशील बने रहें और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top