All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, देखें क्यूट वीडियो

MS Dhoni Daughter Ziva Christmas Celebrations: पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस

MS Dhoni Daughter Ziva Christmas Celebrations: पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेसन की झलक दिखा रही हैं. जीवा के वीडियो लगातार फैंस को पसंद आ रहे हैं औऱ वो अपने खास क्रिकेटर धोनी को देखकर भी बेहद खुश हो गए हैं. जीवा सिंह धोनी भले ही कैमरे के सामने कम आती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के सीथ जुड़ी रहती हैं. इसी कड़ी में जीवा सिंह धोनी ने अपने क्रिसमस के कुछ क्लिप वीडियो के जरिए साझा किए हैं.

ये भी पढ़ें‘पठान’ को लेकर आई बड़ी खबर, शाहरुख खान रचने जा रहे हैं इतिहास; थिएटर्स आने पर आप हो जाएंगे मजबूर

जीवा सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया पर बेहतरीन वीडियो शेयर किया है जिसमें वो क्रिसमस सेलिब्रेशन का नजारा फैंस को दिखा रहा हैं. जीवा के वीडियो में आप उन्हें बर्फ में मस्ती करते हुए देख सकते हैं कभी वो बर्फ में खेलती हुईं तो कभी स्नोटॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही जीवा ने अपनी मां साक्षी के साथ सेल्फी क्लिक करवाई है. इस वीडियो में खान से लेकर परिवार के औऱ दोस्तों की झलक भी देखने को मिल रही है. वीडियो में हमें महेंद्र सिंह धोनी भी दिखाई देते हैं, जो खाने की टेबल पर कुछ काटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई है

ये भी पढ़ें– Bye Bye 2022: इस साल दर्शकों को खुश करने में फेल रहे अक्षय कुमार-कंगना रनौत, सुपरफ्लॉप रहीं सुपरस्टार्स की फिल्में

ये भी पढ़ें– रत्ना पाठक को नहीं पसंद आई RRR, कहा ‘ये बहुत ही रिग्रेसिव…पीछे ले जाने वाली है’s

बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और वो महेंद्र सिंह धोनी के इकलौती संतान हैं. जीवा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें औऱ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं औऱ अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके पास उनका अपना वैरिफाइड इंस्टा अकाउंट है, जिस पर अक्सर जीवा के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की जाती हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top