All for Joomla All for Webmasters
एजुकेशन

UGC NET December 2022 Notice: UGC NET दिसंबर को लेकर जारी हुआ ये अहम नोटिस, आवेदन करने से पहले पढें जरूरी बातें

ugc_net_admit_card

UGC NET December 2022 Notice: NTA ने UGC NET 2022 दिसंबर के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. उम्मीदवार जो भी UGC NET दिसंबर के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे दिए गए इन तमाम बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

UGC NET December 2022 Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2022 के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस (UGC NET December 2022 Notice) जारी किया है. NTA ने JRF के लिए अधिकतम आयु सीमा को रिवाइज्ड किया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे हैं, वे UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों द्वारा  JRF के लिए आयु सीमा की गणना करने की अंतिम तिथि को लेकर अभ्यावेदन भेजे जाने के बाद एजेंसी ने अधिकतम आयु सीमा को रिवाइज्ड किया है.

ये भी पढ़ें – TAN Card: क्‍या होता है टैन कार्ड, यह PAN से कितना अलग है और किसे बनवाना जरूरी होता है?

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://nta.ac.in/Download पर क्लिक करके भी UGC NET December 2022 का नोटिस चेक कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार UGC के NET ब्यूरो (पत्र संख्या 4-1/2019 (NET/NTA) दिनांक 02 जनवरी 2023) ने NTA से JRF के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा को 01.02.2023 के बजाय 01.12.2022 तय करने का अनुरोध किया है. इसलिए, एजेंसी ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2022 UGC NET के लिए JRF आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01.12.2022 है.

ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए बनवाना है पैन कार्ड! जानिए कब होती है इसकी जरूरत और क्या है अप्लाई करने का प्रोसेस?

ओबीसी-एनसीएल/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी. रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों और नोटिस पर उपलब्ध कुछ अन्य श्रेणियों को भी छूट प्रदान की जाएगी. परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 है. आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2023 तक है. परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top