Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. 12 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बदलाव हुआ है या नहीं, यहां जानिए.
Petrol-Diesel Price Today: देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल (Crude) के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन इसका असर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की महंगी कीमतों पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है. 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है. 12 जनवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Oil Price) के ताजा दाम को जारी कर दिया है. यहां जानिए कि क्या 12 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं.
OMCs ने जारी किए नए दाम
पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम को जारी कर दिया है.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें- Income Tax: अगर पैन कार्ड नहीं है तो क्या नहीं भरना होगा इनकम टैक्स? जान लो इसकी पूरी ABCD
OMCs हर सुबह अपडेट करती हैं दाम
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.