All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

New Zealand Recession: न्यूजीलैंड में आम चुनाव से पहले मंदी की मार, तीन साल पहले भी थे ऐसे हालात

stock

New Zealand Recession 2023 न्यूजीलैंड में आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो गया है। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को वहां आम चुनाव होने वाला है। ऐसे में मंदी का दौर आना देश के लिए बेहद परेशानी का विषय है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। New Zealand Recession 2023: न्यूजीलैंड में आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार न्यूजीलैंड की कृषि-संचालित अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है।

ये भी पढ़ें LIC अब करोड़ों ग्राहकों को दे रहा 11,000 रुपये, हर महीने खाते में आएगा पैसा

आम चुनावों से कुछ महीने पहले ही देश में मंदी की स्थिति बन गई है। न्यूजीलैंड में 2022 के अंत में 0.7 प्रतिशत की गिरावट हुई थी, इसके बाद इस साल की पहली तिमाही में इकॉनोमी में 0.1 फीसदी तक गिर गई है। न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने स्वीकार किया कि देश मंदी की चपेट में आ गया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में 4 महीने के बाद आम चुनाव होने वाले हैं।

लगातार खराब हो रही अर्थव्यवस्था की हालत

रॉबर्टसन के अनुसार  2023 वर्ष न्यूजीलैंड के लिए बेहद चुनौती से भरा हुआ है। न्यूजीलैंड की वैश्विक विकास की गति भी धीमी हो गई है। देश में महंगाई लंबे समय से बनी हुई है इसके साथ ही उत्तरी द्वीप में हो रही मौसम की घटनाओं का असर व्यवसायों पर पड़ रहे हैं।

ऑकलैंड में जनवरी की बाढ़ आई थी और फरवरी में चक्रवात गेब्रियल की वजह से न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

ये भी पढ़ें– SBI Amrit Kalash Scheme: SBI की यह स्कीम रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटिजन्स की चिंताओं को करती है दूर, जानें- फायदे

2020 के बाद पहली बार आई मंदी 

न्यूजीलैंड सरकार ने अनुमान लगाया है कि मौसम के कारण हुई आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 15 मिलियन न्यूजीलैंड डॉलर तक की जरूरत पड़ेगी। न्यूजीलैंड में 2020 के बाद यह पहली मंदी है। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से देश की सीमाओं को बंद करना पड़ा था, इस वजह से निर्यात बंद हो गया था, तब भी न्‍यूजीलैंड में मंदी का दौर था।

ये भी पढ़ें– Chossing Home Loan Tenure: घर खरीदने के लिए लेने जा रहे हैं होम लोन, तो पहले ही जानें कितनी रखें EMI, जिससे मिले फायदा?

न्यूजीलैंड की महंगाई दर 6.7 प्रतिशत तक बढ़ गई है। देश में कृषि, विनिर्माण, परिवहन और सेवाओं सभी में गिरावट देखने को मिली है।

न्यूजीलैंड में मौजूद दौर को देखते हुए वहां के विपक्षी वित्त प्रवक्ता निकोला विलिस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के लिए लाल बत्ती चमक रही है, जो मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद सिकुड़ गई है।  

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top