All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

कितने का डॉलर, कितने का दीनार? रुपये के एक्सचेंज रेट की पूरी लिस्ट देखिए

मुंबई: डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आज गिरावट रही। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें– भारत में Reliance Jio ने मचा डाला धमाल! बढ़ गए इतने लाख यूजर्स; जानिए क्या हुआ Airtel-Vi का

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लिवाल रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। दिन में यह 83.23 से 83.28 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में यह चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.53 उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर आ गया।

ये भी पढ़ें– SBI के ग्राहक हो जाएं अलर्ट! YONO App के साथ होने वाला है कुछ ऐसा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी करेंसीज रुपये की स्थिति इस प्रकार है…

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top