All for Joomla All for Webmasters
समाचार

ESIC ने अक्टूबर 2023 में जोड़े 17.28 लाख नए सदस्य, 51 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी हुए पंजीकृत

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अक्टूबर में 17.28 लाख नए सदस्य जोड़े। मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में लगभग 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। युवाओं के लिए अधिक नौकरियाँ पैदा हुई हैं क्योंकि जोड़े गए कुल 17.28 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारियों का नया पंजीकरण हुआ है जो कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ेंअयोध्‍या में चलेगी वॉटर मेट्रो, कोच्चि से बनकर आ गई हैं ‘बोगियां’, कब होगी शुरुआत, देखें रूट और किराया

पीटीआई, नई दिल्ली। शुक्रवार को जारी अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अक्टूबर में 17.28 लाख नए सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने पेरोल डेटा जारी करते हुए एक बयान में कहा कि लगभग 23,468 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है और अधिक कवरेज सुनिश्चित करते हुए अक्टूबर 2023 में ईएसआईसी के सोशल सिक्योरिटी अम्ब्रेला के तहत लाया गया है।

ये भी पढ़ेंFederal Reserve Interest: फेड रिजर्व ने पेश की अपनी रिपोर्ट, भारतीय शेयर बाजार पर क्‍या पड़ेगा असर?

अक्टूबर 2023 में जुड़े लगभग 17.28 लाख नए कर्मचारी

मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में लगभग 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। युवाओं के लिए अधिक नौकरियाँ पैदा हुई हैं, क्योंकि जोड़े गए कुल 17.28 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारियों का नया पंजीकरण हुआ है, जो कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में महिला सदस्यों का नेट इनरोलमेंट 3.31 लाख था।

ये भी पढ़ें2 नहीं, 3 लोग कूदने वाले थे संसद में? ललित ने ऐन टाइम पर बदल दिया प्लान! पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

51 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी हुए पंजीकृत

अक्टूबर महीने में कुल 51 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया था। मंत्रालय ने कहा कियह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक अपना लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेरोल डेटा अनंतिम है, क्योंकि डेटा सृजन एक सतत अभ्यास है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top