All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Monthly Horoscope February 2024: इन राशियों की किस्मत खोलेगा फरवरी का महीना, पढ़िए मासिक राशिफल

Monthly horoscope

Monthly Horoscope February 2024 फरवरी महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। फरवरी माह में कई राशि के जातक कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। वहीं कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा?

ये भी पढ़ें– 30 जनवरी का राशिफल: वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, धन हानि के संकेत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope February 2024: कुछ ही दिनों में फरवरी का महीना शुरू होने जा रहा है। इस माह में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर भाव किसी न किसी रूप में पड़ेगा। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए फरवरी का महीना।

ये भी पढ़ें–  29 जनवरी का राशिफल: वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope February 2024)

इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। इस महीने व्यापार क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी, हालांकि महीने के मध्य के समय में आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपने कार्य क्षेत्र में ठीक-ठाक कार्य करने में सफल होंगे। अधिकारी वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने अधिकारी से संबंध बिगड़ सकते हैं, विशेष ध्यान रखें। किसी से कुछ कहना इस महीने आपके लिए अच्छा नहीं होगा। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। बड़े लेनदेन से बचें। इस महीने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें–28 जनवरी का राशिफल: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरुआती समय में आपको आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य में आप सहभागी बन सकते हैं, साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग निर्मित हो रहे हैं। किसी नई फील्ड में आप काम कर सकते हैं। आपके सहयोगियों का भरपूर सहयोग इस महीने आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं मन में बनी रहेंगी। इस महीने आप कोई नई प्रॉपर्टी वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना ठीक रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग निर्मित होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। इस महीने पड़ोसी से विवाद की स्थिति में वाणी पर संयम रखें। कुछ चीजों को इग्नोर करें, साथ ही इस महीने आप किसी नए प्रोजेक्ट पर यदि काम करने का मन में विचार बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

ये भी पढ़ें– 27 जनवरी का राशिफल: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope February  2024)

यह महीना आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही अपेक्षाओं के कारण आप जो नेगेटिव विचारों से परेशान है, इस महीने आपको उसमें राहत मिलने वाली है। साथ ही कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं, विरोधी वर्ग परास्त होंगे। आपके कार्यक्षेत्र में बड़े पार्टनरशिप में भाग मिल सकता है, जिस कारण आपको आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस महीने परिवार में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। वह आपसी सामंजस्य परिवार में बनता नजर आएगा। इस महीने आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे, साथ ही आप अधिकारी वर्ग से विशेष लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। इस महीने परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे, बच्चों की पढ़ाई को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी। यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें– 26 जनवरी का राशिफल: मिथुन,कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपकी राशि के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपका कोई पुराने विवाद उभर कर सामने आ सकते है, जिस कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने शत्रु वर्ग आप पर हावी रहेंगे, कार्य क्षेत्र में प्रशासनिक समस्याएं सामने आएंगी। इस महीने स्वास्थ्य की वजह से आपके कार्य में अवरोध पैदा होगा, साथ ही परिवार में आपसी कलह का सामना करना पड़ेगा। इस महीने पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। साथ ही वाहन आदि के चलने में इस महीने में सावधानी रखें। कुछ चिताओं के कारण आप परेशान और व्यथित दिखाई देंगे। बैंक के लोन संबंधी समस्या या प्रशासनिक क्षेत्र की कोई समस्या सामने खड़ी होगी। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में सम्मान में कमी आएगी। इस इस महीने बड़ा लेन-देन या बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए हानिकारक होगा।

ये भी पढ़ें– 25 जनवरी का राशिफल: वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को हासिल होंगे बड़े लक्ष्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope February 2024)

इस महीने आपको बड़े सोच विचार कर चलने की आवश्यकता है। साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है, नहीं तो आप बड़े लॉस में जा सकते हैं। यह महीना कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी वर्ग का सामना करना पड़ेगा, साथ ही कार्य का दबाव अत्यधिक होने के कारण आप मानसिक रूप से ज्यादा परेशान नजर आएंगे। पारिवारिक मतभेदों के कारण आपको कई कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस महीने वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। साथ ही वाणी पर संयम बहुत जरूरी है, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग हैं, लेकिन प्रॉपर्टी में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। इस महीने यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। साथ ही आपके किसी पुराने मित्र से आपका विवाद हो सकता है, झगड़े से दूर रहें।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अंदर एक नई आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करेंगे। इस महीने आपको कोई सफल मार्गदर्शन मिलेगा, जिसका मार्गदर्शन आपके जीवन को परिवर्तित कर सकता है। इस महीने व्यापार क्षेत्र में चल रहे लॉस से आप उभरेंगे। साथ ही आप अपना कोई पुराना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको लाभ के योग बनेंगे। इस महीने मित्र और रिश्तेदारों से आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन सकते हैं। साथ ही आप पर चल रहा कर्ज इस महीने समाप्त होगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना अच्छा रहेगा आप नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में बना सकते हैं, जिसमें आप इस महीने सफल भी होंगे। इस महीने आप मानसिक पारिवारिक चिताओं से मुक्त होंगे। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, साथ ही इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस महीने आप घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं, नौकरी वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपकी पदोन्नति हो सकती है। पैतृक संपत्ति में इस महीने आपको आपका हक मिल सकता है। साथ ही परिवार के साथ इस महीने आप अधिकांश समय बिताएंगे। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपके लिए अत्यधिक दौड़ भाग वाला रहेगा। आपको अपने अधिकारी वर्ग से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे, जिस कारण इस महीने आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सम्मान में कमी आएगी। इस महीने आर्थिक तौर से कोई बड़ा डिसीजन न लें, नहीं तो आप बड़े लॉस में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें। किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना इस महीने आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला।

पारिवारिक तौर से यह महीना ठीक रहेगा, आपसी मतभेद दूर होंगे, हालांकि समस्याएं बनी रहेंगी। इस महीने पत्नी और बच्चों से आपके विचार मेल नहीं खाएंगे, जिस कारण बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। इस महीने यात्रा आदि पर जाने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए यह महीना संभाल कर चलने का है, नहीं तो आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य की चिंता इस महीने बनी रहेगी।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में इस महीने अत्यधिक प्रयास करने पर भी आपको बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन विरोधी वर्ग आपके प्रति सक्रिय नजर आएंगे। इस महीने भूमि, भवन या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है, हालांकि इस महीने आर्थिक तौर से आप काफी परेशान रहेंगे। बैंक लोन संबंधी वह व्यक्तिगत धनराशि को लेकर प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने पत्नी बच्चों के साथ आप अपने फैमिली के लिए कोई बड़ा डिसीजन कर सकते हैं, जिसका असर आपके परिवार के ऊपर दिखाई देगा। इस महीने विवाद से दूर रहने का प्रयास करें, साथ ही वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना शानदार रहेगा आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा, जिस कारण आप राहत की सांस लेंगे। इस महीने आर्थिक तौर से आपके लिए कोई बड़ा लाभ का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना विशेष लाभकारी रहने वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी व प्रशासनिक क्षेत्र में आपको उपलब्धि हासिल होंगी। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे या परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपके विरोधी परास्त होंगे, धन संपत्ति की प्राप्ति इस महीने आपको होने वाली है। आपका किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, परिवार में सम्मान की वृद्धि होगी। इस महीने शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. साथ ही कोई बड़ा बिजनेस आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, हालांकि आप अपने परिश्रम से खोई हुई विरासत फिर से प्राप्त कर सकते हैं। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपको सम्मान की प्राप्ति होगी, आर्थिक तौर से लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना खास अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको आपके कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा, पदोन्नति मिल सकती है। इस महीने परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे, संपत्ति विवाद से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही अपने परिवार के लिए कोई बड़ा निवेश इस महीने आप कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope February 2024)

यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्र की समस्याओं का इस महीना आपको सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य अधिक बढ़ने के कारण आप और आपका परिवार परेशान नजर आएगा। आर्थिक तौर से भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको धैर्य और संयम की जरूरत है।

प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से आपका मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थित उतार-चढ़ाव की रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए साथी पार्टनरों से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए सोच-विचार कर किसी भी कार्य का निर्णय दें। इस महीने उधार के रूप में धनराशि देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top