All for Joomla All for Webmasters
समाचार

RBI Gold Reserve: RBI का गोल्ड रिजर्व हो गया 827.69 टन, पूरे 2023 के मुकाबले जनवरी-अप्रैल में खरीद डाला डेढ़ गुना

gold

RBI Gold Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2024 में जनवरी से अप्रैल तक चार महीनों में 24 टन सोना खरीदा है, ताकि भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) के बीच अस्थिरता से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें– गुजरात में हुआ कुछ ऐसा की तीन घंटे तक परेशान रहे रेल यात्री, दिल्‍ली-मुंबई रूट पर राजधानी-तेजस ट्रेनों को भी रोकना पड़ा

इसे चुनौतीपूर्ण समय में सोने के भंडार बढ़ाने को स्ट्रैटेजिक डायवर्सिफिकेशन का हिस्सा माना जा रहा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे 2023 के दौरान आरबीआई ने कुल 23 टन सोना खरीदा था। यानी 2024 के पहले 4 महीनों में ही आरबीआई ने पूरे 2023 के मुकाबले डेढ़ गुना सोना खरीद लिया है।

रिजर्व बैंक के पास कुल कितना सोना

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल 2024 तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार में 827.69 टन सोना था, जो दिसंबर के अंत तक 803.6 टन था।

ये भी पढ़ें– वॉशिंग मशीन और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर कम होगा टैक्स! वित्त मंत्रालय को भेजी गई लिस्ट

जहां तक भारतीय परिवारों की बात है, तो भारत सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक रहा है, लेकिन देश का केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने में शायद ही इतना कभी एक्टिव रहा हो।

2022 में जमकर की थी सोने की खरीदारी

1991 में जब देश को विदेशी मुद्रा संकट का सामना करना पड़ा था, तब गोल्ड रिजर्व का एक हिस्सा गिरवी रख दिया गया था, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी। हालाँकि सारा सोना केंद्रीय बैंक के खजाने में वापस आ गया है, लेकिन इसने दिसंबर 2017 से ही मार्केट बाइंग से अपने गोल्ड स्टॉक को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें– मोबाइल PLI स्कीम को 2026 से आगे बढ़ाये जाने की उम्मीद, अचानक बंद किए जाने से हो सकता है विपरीत असर

2022 में आरबीआई ने सोने की सक्रिय रूप से खरीदारी की। इस साल जनवरी से फिर से आरबीआई ने सोने की आक्रामक खरीदारी शुरू कर दी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top