All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस मॉडल को आया कार्डियक अरेस्ट, यहां छुट्टियां मनाते हुए हुआ निधन

jagnoor

नई दिल्ली, जेएनएन। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से पिछले कुछ दिनों मे कई दुखद खबरें सामने आईं जिन्होंने लोगों का दिल तोड़ दिया। अभी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को कोई भुला नहीं पाया था। इसी बीच एक और अभिनेता के निधन की खबर सामने आई है। दरअसल अभिनेता और मॉडल जगनूर अनेजा का निधन हो गया है। जगनूर अनेजा मिस्त्र में घूमने के लिए गए हुए थे। जहां उनका निधन हो गया।

MTV लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा पेशे से मॉडल और ग्रूमिंग एक्सपर्ट थे। वो कुछ दिन पहले ही मिस्त्र घूमने के लिए गए हुए थे। जहां से जगनूर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे थे। लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर ने सभी को झकझोरकर रख दिया। जगनूर का निधन कम ही उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

जगनूर ने हाल ही में दो दिन पहले इजिप्ट से अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जगनूर पिरामिड के सामने मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘एक सपना सच हुआ जब मैंने गीजा के महान पिरामिडों को देखा। मेरी बकेट लिस्ट में एक विश पूरी हुई।’ इस वीडियो को देख कोई नहीं कह सकता कि जगनूर अब हमारे बीच नहीं रहे। जगनूर के तमाम दोसत औक चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि जगनूर अनेजा टेलीविजन रियलिटी शो ‘MTV Love School’ के कंटेसंटेंट रह चुके हैं। जगनूर यहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते सुधारने के लिए आए थे। जगनूर शो के पहले और दूसरे दोनों सीजन का हिस्सा रहे थे। यहीं से उन्होंने पहचान बनाई थी। गौरतलब है कि 2 सितंबर को ही सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। ऐसे में कुछ ही दिन बाद जगनूर अनेजा की खबर आना सभी के लिए बेहद दुखद और दिल तोड़ देने वाली है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top