All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में आज वज्रपात के साथ बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

rain

रांची, जासं। शनिवार को राजधानी रांची में हल्के दर्जे के बादल छाए हुए हैं। हल्‍की बूंदाबांदी हो रही है। उत्तर पश्चिम दिशा से दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।

लोगों को सुबह हल्की ठंड का भी अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र अब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी ओडि‍शा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में और मार्क होकर अपना प्रभाव दिखाने की संभावना है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओडि‍शा में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं इसका असर झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक देखने को मिलेगा। इसके कारण शनिवार को राज्य के रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के कुछ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        32.0            23.2

जमशेदपुर    33.8            24.6

मेदिनीनगर    33.6            24.6

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top