All for Joomla All for Webmasters
धर्म

चाणक्य नीति : इन जगहों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती धन की कमी

lakshmi

chanakya niti quotes : मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। धन हर व्यक्ति की आवश्यकता है। जीवन यापन करने के लिए धन की भी जरूरत पड़ती है। धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ स्थानों पर मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।  जहां मां लक्ष्मी वास करती हैं वहां धन संबंधित परेशानियां कभी भी नहीं आती हैं। आइए जानते हैं किन स्थानों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी क वास…

जिस घर में साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है-

  • चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। घर में खुशहाली बनाकर रखनी चाहिए। जिन घरों में साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। 

जिस परिवार के सदस्यों में स्नेह होता है

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में क्लेश होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और पति-पत्नी के बीच प्रेम होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन बातों का हमेशा रखें ध्यान-

  • दान करें- शास्त्रों में दान को विशेष महत्व दिया गया है। शास्त्रों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए मीठी वाणी, मदद, मित्रता, दान और पुण्य आदि बातों का जिक्र किया गया है। चाणक्य कहते हैं दान-पुण्य करने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वालों से मां लक्ष्मी कभी रूठती नहीं हैं।

वाणी में मधुरता रखें- चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए वाणी में मधुरता होना जरूरी है। कड़वे वचन बोलने वालों पर मां लक्ष्मी कभी अपना कृपा नहीं बरसाती हैं। चाणक्य कहते हैं कि इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल मिलाकर चलने वालों को सफलता जल्दी हासिल होती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top