All for Joomla All for Webmasters
धर्म

साल 2022 की ये 5 हैं सबसे अनलकी राशियां, भाग्य नहीं मिलेगा साथ, रहेंगी मुश्किलें

horoscope

नए साल 2022 में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में चल रहा है कि आने वाला साल कैसा रहेगा? सभी चाहते हैं कि उनके लिए नया साल खुशियों भरा हो। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, ऐसा संभव नहीं है। हर दिनग ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने के कारण राशियों के दिन भी बदलते हैं। जानिए साल 2022 की सबसे अनलकी राशियां-

मेष– मेष राशि वालों के लिए 2022 शुभ नहीं माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मार्च तक शनि और बुध की युति से सेहत बिगड़ सकती है। मई से अगस्त तक मंगल गोचर का प्रभाव होने से शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं।

मिथुन– मिथुन राशि वालों के जीवन में ग्रहों की स्थिति चुनौतियां लेकर आएगी और साथ ही अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। मार्च तक शनि के अष्टम भाव में होने से आर्थिक नुकसान बो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कर्क– साल की शुरुआत में कर्क राशि के सप्तम भाव में विराजमान शनि के प्रभाव से नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन से जीवन में कई बदलाव आएंगे।  साल के अंत में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

कन्या– 2022 में आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। अप्रैल, जून और सितंबर का महीना चुनौतियों भरा हो सकता है। 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल ग्रह का गोचर होगा। यह आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को साल की शुरुआत में मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top