All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वापसी के बाद डिलीट किए सारे पोस्ट, शिल्पा शेट्टी नहीं केवल इस अकाउंट को किया फॉलो

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब सार्वजनिक रूप से कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है वह फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौटने की कोशिश में हैं। वह इंस्टाग्राम पर वापस लौट आए हैं। इस बार उनका एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने केवल एक अकाउंट को ही फॉलो किया हुआ है।

इस अकाउंट को कर रहे फॉलो

राज कुंद्रा के वैरिफाइड अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं है। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की थीं लेकिन अब उन्होंने फोटोज और सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। वह केवल अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। यही नहीं वह पत्नी शिल्पा शेट्टी और बेटे वियान राज कुंद्रा को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। अपने अकाउंट पर राज कुंद्रा ने बायो में Love Your Life (अपनी जिंदगी से प्यार करो) लिखा हुआ है। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे कुंद्रा

राज कुंद्रा को इंस्टाग्राम पर 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गिरफ्तारी से पहले राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और वह अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे। कई बार उनके साथ इन वीडियोज में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती थीं। 

दो महीने जेल में थे बंद

पोर्नोग्राफी केस में कथित रूप से शामिल होने पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। वह करीब दो महीने तक जेल में बंद थे। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा ने कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें रिलीज करने के काम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top