All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

ई-रिक्शा पर बनी चलती-फिरती कॉफी शॉप, आनंद महिंद्रा ने शेयर की जुगाड़ दुकान की तस्वीर

उद्योगपति ने एक ट्वीट कर एक कैफे के बारे में जानकारी दी है जिसे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। दरअसल आनंद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी महिंद्रा इलेक्च्रिक से ई-रिक्शा की कुछ तस्वीरें शेयर हुईं जिसमें कुछ इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलती-फिरती कॉफी कैफे में बदला गया है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, जहां वह आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प या अनोखे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने एक ऐसे कॉफी शॉप के बारे में जानकरी दी इलेक्ट्रिक रिक्शा पर बना हुआ है और प्रदूषण से बचने के लिए जैविक कप का इस्तेमाल कर रहा है।

इस अनोखे बिजनेस आइया को शेयर करने के लिए आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया का सहारा है। उद्योगपति ने एक ट्वीट कर एक ‘कैफे’ के बारे में जानकारी दी है, जिसे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। दरअसल, आनंद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी महिंद्रा इलेक्च्रिक से ई-रिक्शा की कुछ तस्वीरें शेयर हुईं, जिसमें कुछ इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलती-फिरती कॉफी कैफे में बदला गया है। इस पोस्ट को रिट्वीट करके आनंद महिंद्रा ने तालिया बजाने वाली इमोजी शेयर किया।

आपको जानकारी के लिए बता दें, ये चलती-फिरती कॉफी शॉप को हैदराबाद में खोला गया है, जिसको हैदराबाद के बॉस्क एसोसिएट्स द्वारा संचालित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद में ये कंपनी कंपनी से 5 कॉफी शॉप चला रही हैं। इस कॉफी का नाम ‘Coffee On The Go’दिया गया है।

जुगाड़ रिक्शा चलाने वाले को दी थी नौकरी

आनंद महिंद्रा ने अभी हाल ही जुगाड़ रिक्शा चलाने वाले बिरजू राम को नौकरी दी है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा पिछले साल दिसंबर के महीने में एक दिव्यांग शख्स बिरजू का वीडियो पोस्ट किया था, जहां उन्होंने उसे नौकरी देने का वादा किया था। आज बिरजू को नौकरी देने के बाद आनंद महिंद्रा ने खुशी जाहिर की और बोले- नौकरी करने का सबको हक है।

बिरजू राम को नौकरी मिलने पर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, जहां उनकी टीम बिरजू से जॉब ऑफर पर साइन करवाते दिखाई दे रही है, आनंद महिंद्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसे लेकर YouTube पर कई वीडियो बने, जिसमें उसके बारे में निगेटिव बातें की गई। लेकिन मैं राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कंपनी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि बिरजू राम को हमारे दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल यार्ड में नौकरी मिल गई है। हर कोई एक ब्रेक का हकदार है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top