Chinese Mobile App ban इससे पहले साल 2020 में भी चीनी ऐप्स को बैन किया गया था। जून 2020 में केंद्र सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें पॉप्युलर शार्ट वीडियो ऐप टिकटॉक और यूसी ब्राउज़र जैसे ऐप्स शामिल थे।
नई दिल्ली, पीटीआई। पॉप्युलर गेमिंग ऐप Garena Free Fire समेत 54 चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को 54 चाइनीज ऐप्स पर बैन का ऐलान किया गया है। सरकार की तरफ से सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया है। जिन ऐप्स को बैन किया गया है, उनमें Tencent Xriver, Nice Video baidu और Viva Video Editor शामिल हैं.
सूत्रों की मानें, तो बैन किए गए 54 चाइनीज ऐप्स पर यूजर परमिशन को बायपास करने और यूजर्स की महत्वपूर्ण जानकारी चोरी करने का आरोप है। यह ऐप्स यूजर्स के रियर टाइम डेटा को लेकरक उनका दूसरे देशों के सर्वर पर गलत तरीके से इस्तेमाल करते थे। प्रतिबंधित ऐप्स को देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक करार दिया गया है। जो देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक आईटी मंत्रालय ने 54 ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है।
इन ऐप्स को किया गया प्रतिबंधित
ब्यूटी कैमरा
स्वीट सेल्फी एचडी
ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा
राइज ऑफ किंग्स: लॉस्ट क्रूसेड
वाइवा वीडियो एडिटर
टेनसेंट एक्सराइवर
गरेना फ्री फायर
इल्यूमिनेट
एस्ट्राक्राफ्ट
फैंसीयू प्रो
मूनचैट
बारकोड स्कैनर
क्यूआर कोड स्कैन
लाइका कैम
इससे पहले साल 2020 में भी चीनी ऐप्स को बैन किया गया था। जून 2020 में केंद्र सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें पॉप्युलर शार्ट वीडियो ऐप टिकटॉक और यूसी ब्राउज़र जैसे ऐप्स शामिल थे।