All for Joomla All for Webmasters
मध्य प्रदेश

MP Board 2022: आज से शुरू होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम, यहां जान लें जरूरी गाइडलाइंस

school_college

ध्यान रहे कि 9.45 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें, 10वीं बोर्ड के एग्जाम 18 फरवरी 2022 से शुरू किए जाएंगे.

नई दिल्ली: MP Board 2022: मध्य प्रदेश में आज से 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम शुरू किए जा रहे हैं, सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला पेपर दोपहर एक बजे तक चलेगा. स्टूडेंट्स 8.30 बजे से एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकेंगे, ध्यान रहे कि 9.45 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें, 10वीं बोर्ड के एग्जाम 18 फरवरी 2022 से शुरू किए जाएंगे. 

12 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च 2022 तक चलेंगी, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हो कर 12 मार्च 2022 तक रहेंगी. MP बोर्ड द्वारा बताया गया कि दोनों ही एग्जाम में कुल 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने एग्जाम फॉर्म भरा है. एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिन पर एग्जाम को लेकर जरूरी गाइडलाइंस लिखी गई है. 

इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

  • मास्क लगाकर रखें.
  • डिस्टेंसिंग का पालन करें.
  • 8.30 बजे से एग्जाम हॉल में एंट्री दी जाएगी. 
  • 9.45 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी. 
  • कोरोना प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा.
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top