All for Joomla All for Webmasters
खेल

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान को 1-0 से हराया

India vs Japan: भारत की ओर से पहला गोल राजकुमार पॉल ने दागा. पॉल ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.

Asia Cup Hockey: एशिया कप हॉकी के तीसरे और चौथे स्थान के लिए आज भारत और जापान (India vs Japan) के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें भारत ने जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल (India Wins Bronze) अपने नाम किया. दूसरी ओर मलेशिया आज शाम गोल्ड मेडल के लिए दक्षिण कोरिया (MAS vs KOR) से खेलेगा. गत चैंपियन भारत इस साल एक युवा टीम के साथ एशिया कप खेलने उतरा था. पूर्व हॉकी दिग्गज सरदार सिंह (Sardar Singh) को पहली बार एक कोच के रूप में टीम की कमान सौंपी थी.

राजकुमार पाल ने दागा पहला गोल

बुधवार को Indonesia के जकार्ता में खेले गए मैच में भारतीय टीम के लिए राजकुमार पाल ने पहला गोल दागा. पॉल ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था. ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था. 

भारत में पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स पुरुषों के हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP LIVE का सीधा प्रसारण कर रहा है. डिज्नी हॉटस्टार पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND vs JAP किस समय शुरू हुआ?
पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP दोपहर 2:30 बजे IST से शुरू हुआ।

पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP का स्थान क्या है? 
पुरुषों का हॉकी एशिया कप 2022 IND बनाम JAP गेलोरा बुंग कार्नो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गेलोरा, सेंट्रल जकार्ता, इंडोनेशिया में खेला गया. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top