All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर जुर्माना, 10 हज़ार रुपए का चालान काटा गया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Nagar Nigam) ने कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है. चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़.

भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं.

उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया. उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है. महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top