All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Independence Day 2022: पीएम मोदी ने देश के सामने रखा 25 साल का प्लान, गिनाए ये 5 संकल्प

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। भारत की स्वतंत्रता का 76वां दिवस (76th Independence Day) देश का हर नागरिक पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। यह दिन हर भारतीय के गौरव का दिन है। वर्ष 1947 में इसी दिन अंग्रेजों की हुकूमत हटाने के बाद भारत को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजधानी दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया और देश को 25 साल का प्लान रखा और पांच संकल्प गिनवाए।

पीएम ने देशवासियों को दी आजादी की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने तिरंगे की प्रशंसा करते हुए कहा कि न सिर्फ हिंदुस्तान का कोना, बल्कि दुनिया के हर कोने में आज तिरंगा आन-बान-शान से फहरा रहा है। आज का यह दिन ऐतिहासिक दिवस है, जो एक नई राह, नए संकल्प के साथ कदम बढ़ाने का अवसर है।

पीएम मोदी ने देश को दिए ये पांच संकल्प

आने वाले 25 सालों में भारत एक विकसित देश होगा।

देश के किसी कोने में गुलामी का काेई अंश नहीं बचेगा।

देशवासियों को विरासत पर गर्व होगा।

एकता और एकजुटता को मजबूत किया गया जाएगा। 

नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top