Petrol-Diesel Price Today: हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. यहां जानिए कि क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: पिछले कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव का असर आम आदमी की जेब पर काफी बढ़ता है. आने वाले समय में हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि शायद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिले. बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर कोई बदलाव होता है तो उसे बेवसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. बता दें कि 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ नहीं है.
ये भी पढ़ें– SBI का बड़ा धमाका, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर प्राइज, रिजल्ट के बाद मार्केट एक्सपर्ट ने बढ़ा दिया इतना टारगेट
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ऐसे पता लगाएं अपने शहर के दाम
अगर आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं कि एक SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक टोल फ्री नंबर शेयर किया है. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और अगर बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 एसएमएस कर सकते हैं और अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के बारे में जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें– HDFC Bank ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब चुकानी होगी ज्यादा EMI
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जारी करती हैं दाम
बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. वैसे तो सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. इतना ही नहीं, वास्तव में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.