मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक जिला अस्पताल के ICU वार्ड में सांड के घुस जाने का मामला सामने आया है। इस वाकए का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए वार्ड इंचार्ज और गार्ड को हटा दिया है। राजगढ़ के जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन राजेंद्र कटारिया ने बताया कि जहां गाय घूमती दिख रही है वह पुराना कोविड ICU वार्ड है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को संज्ञान में लिया और कार्रवाई कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड इंचार्ज और गार्ड को हटा दिया है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है।
सीएम ने सतना जिले की समीक्षा बैठक की
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सतना जिले की समीक्षा बैठक की। समाचार एजेंसी वार्ता ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय से सतना जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की वर्चुअली समीक्षा की। बैठक में मंत्री रामखेलावन पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन सहित समस्त नर्मिाण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा में उन्हें पूर्ण करने में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सभी पात्र व्यक्तियों को राशन सही मात्रा में निर्बाध रूप से उपलब्ध हो, ऐसा सुनश्चिति किया जाए। सीएम चौहान ने भ्रष्टाचार करने वालों या व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।