Petrol-Diesel Price Today: 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. OMCs ने आज के लिए ताजा भाव को जारी कर दिया है.
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude) का भाव चढ़ा है तो क्या इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा? इसका जवाब ना है. क्योंकि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम को बढ़ा दिया है. आज के ताजा भाव को देखते हुए देश में पेट्रोल और डीजल की खबरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: इस कंपनी ने महंगी की गैस, महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत, देखें नया रेट
OMCs ने जारी किए नए दाम
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव की जानकारी ले सकते हैं.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
ये भी पढ़ें- TCS Q3 Result: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी के नतीजे घोषित, मुनाफा 11% बढ़ा-निवेशकों के लिए भी भारी तोहफा
OMCs हर सुबह अपडेट करती हैं दाम
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
SMS से पता करें आज के रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.