All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

निर्यात का फिर बना नया रिकॉर्ड, 2022-23 में 13.9 % बढ़ा; 2021-22 के मुकाबले 93.65 अरब डॉलर का अधिक रहा निर्यात

export_reuters

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वस्तु व सेवा निर्यात ने वित्त वर्ष 2022-23 में फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2021-22 में भी वस्तु व सेवा दोनों ही निर्यात ने रिकॉर्ड बनाए थे। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में वस्तु व सेवा का कुल निर्यात 770.18 अरब डॉलर का रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तु व सेवा के कुल निर्यात से 13.9 फीसद अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तु व सेवा का कुल निर्यात 676.53 अरब डॉलर का था।

ये भी पढ़ेंIndian Railways: रेलवे यात्र‍ियों के ल‍िए साल की सबसे बड़ी खबर, रेल मंत्री के प्‍लान पर खुश हो जाएंगे आप

2021-22 के मुकाबले 93.65 अरब डॉलर का अधिक रहा निर्यात

आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में वस्तु व सेवा का कुल आयात 892.18 अरब डॉलर का रहा, जो 21-22 के मुकाबले 132 अरब डॉलर अधिक है। इस प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 में कुल व्यापार घाटा 122 अरब डॉलर का रहा, जबकि पूर्व के वित्त वर्ष में व्यापार घाटा 83.53 अरब डॉलर का था।

वित्त वर्ष 21-22 में सेवा निर्यात 254.53 अरब डॉलर का था

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 22-23 में वस्तु का निर्यात 447.46 अरब डॉलर का रहा जो पूर्व के वित्त वर्ष में किए गए 422 अरब डॉलर के वस्तु निर्यात से 6.03 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में सेवा निर्यात 26.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 322.72 अरब डॉलर का रहा, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में सेवा निर्यात 254.53 अरब डॉलर का था।

ये भी पढ़ें– Mutual Fund: तीन साल में 10,000 की SIP से तैयार करें 10 लाख से ज्यादा का फंड, जानिए सभी डिटेल्स

2023-24 के लिए जल्द लक्ष्य निर्धारित करेंगे

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वस्तु व सेवा निर्यात मिलाकर 750 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य रखा गया था और कुल निर्यात लक्ष्य से 20 अरब डॉलर अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में विश्व व्यापार संगठन के विश्व व्यापार में 1.7 फीसद की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जबकि वर्ष 2022 में विश्व व्यापार में 3.4 फीसद की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चुनौतियों के बावजूद हम निर्यात को लेकर सकारात्मक है और हम तमाम आकलन के बाद चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जल्द ही लक्ष्य निर्धारित करेंगे।

इस साल मार्च में वस्तुओं के आयात में 7.90 फीसदी की गिरावट रही

वित्त वर्ष 202-23 के अंतिम महीने मार्च में वस्तु निर्यात में 13 फीसद की गिरावट रही। इस साल मार्च में 38.38 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जबकि पिछले साल मार्च में 44.57 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। इस साल मार्च में वस्तुओं के आयात में 7.90 फीसदी की गिरावट रही।

ये भी पढ़ें– Rozgar Mela: पीएम मोदी गुरुवार को 71 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, इन क्षेत्रों में लोगों को मिली है नौकरी

भारतीय निर्यात के पहले पांच बाजार और भारतीय निर्यात में इन बाजार की हिस्सेदारी (2022-23)

देश                    हिस्सेदारी फीसद में

अमेरिका                               17.50

यूएई                                      7.00

नीदरलैंड                                4.67

चीन                                       3.42

सिंगापुर                                  2.67

2022-23 में निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज करने वाले प्रमुख वस्तुएं

ये भी पढ़ें– Bank FD: ये बैंक दे रहा है एफडी पर तगड़ा ब्याज, निवेशकों को मिलेगा जबरदस्त रिटर्न

बढ़ोतरी फीसदी में

इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स  –                  50.52 

पेट्रोलियम उत्पाद –                     40.1 

चावल –                                    15.22 

फार्मा –                                      3.25 

कॉफी –                                     12.29

फल व सब्जी –                            11.19

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top