All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Lucky Paintings: घर में ये तस्वीरें लगाने से चमक जाएगी फूटी किस्मत, दिशाओं का रखें ध्यान

हिंदू प्रणाली में वास्तु शास्त्र को सबसे पुराने विज्ञानों में से एक माना गया है। घर में लगाई जाने वाली तस्वीरे आपके ऊपर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्र में वर्णित है कि घर में किन तस्वीरों को लगाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Paintings for Home: लोग घर की सजावट के लिए कई तहर की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर लगाई गई तस्वीर व्यक्ति को विशेष लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं कि वह कौन-सी तस्वीरें हैं जिन्हे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ये भी पढ़ें– Porsche के Logo में दिखने वाले घोड़े की क्या है कहानी? जानिए किसने बनाया था ये फैंटसी क्रेस्ट

इस तस्वीर से होगा भाग्योदय

दौड़ते हुए घोड़े सकारात्मकता को दर्शाते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं। ध्यान रखें की तस्वीर में 7 घोड़े होने चाहिए। यह तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे अच्छी होती है।

किस दिशा में लगाएं देवी लक्ष्मी की तस्वीर

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। ऐसे में आर्थिक संपन्नता के लिए अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर या मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी बैठी हुई हो और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। इससे व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

ये भी पढ़ें– AAP Maha Rally: ‘चौथी पास राजा को समझ ही नहीं आ रहा कि…’, पढ़ें महारैली में केजरीवाल के भाषण की 10 बड़ी बातें

किस तस्वीर से लंबी होती है उम्र

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तैरती हुई मछलियां जीवंतता का प्रतीक हैं। मछलियों की तैरती हुई फोटो घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। गाय की तस्वीर उसके बछड़े के साथ लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

आत्मबल में वृद्धि के लिए लगाएं ये तस्वीर

ये भी पढ़ें–Priyanka Gandhi: कांग्रेस में बढ़ेगा प्रियंका गांधी का कद! यूपी के बाद अब मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

घर में सूयोर्दय, पहाड़ और पानी की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, उगते हुए सूरज यानी सूर्योदय की तस्वीर जीवन में नई आशा का संकेत है। इन्हें घर में लगाने से आप हमेशा ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं बेडरूम में फूलों की तस्वीर लगाने से घर में चल रहे कलेशों से छुटकारा मिलता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top