All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में यमुना ने दिखाया अब तक का सबसे रौद्र रूप, 1978 सहित सारे रिकॉर्ड तोड़े, जानें कितना है जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है. यमुना से लगे दिल्ली के तमाम निचले इलाकों में पानी भर गया है.

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है और आज बुधवार को इसका जलस्तर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया. यह खतरे के निशान से करीब दो मीटर अधिक है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार बुधवार सुबह ओल्‍ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्‍तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया. लेकिन दोपहर होते-होते यह 207.55 मीटर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें– SBI के ग्राहक हैं तो हो जाएं सावधान, बैंक ने जारी किया अलर्ट, तुरंत उठाने होंगे ये कदम

नीचे टेबल में देखें 12 जुलाई को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से कब कितना पानी छोड़ा गया

समय कितना क्यूसेक पानी छोड़ा

01:00 बजे – 223730

02:00 बजे – 217012

03:00 बजे – 213699

04:00 बजे – 213699

05:00 बजे – 207064

06:00 बजे – 202476

07:00 बजे – 190837

08:00 बजे – 256100

ये भी पढ़ें– Sidharth Malhotra वेडिंग फोटोज नहीं करना चाहते थे शेयर, कियारा बोली ‘लंबी बहस हुई थी’

09:00 बजे – 153768

10:00 बजे – 287210

11:00 बजे – 136274

12:00 बजे – 136274

13:00 बजे – 133429

यहां देखें दिल्ली के पुराने लोहे के पुल पर आज पानी का स्तर किस तरह से लगातार बढ़ता चला गया

समय यमुना में जलस्तर

ये भी पढ़ें– दिल्ली दंगा मामला: AAP पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को हाई कोर्ट से राहत, 5 मामलों में जमानत मिली

01:00 बजे – 206.90
02:00 बजे – 206.95
03:00 बजे – 206.98
04:00 बजे – 207.06
05:00 बजे – 207.08
06:00 बजे – 207.14
07:00 बजे – 207.18
08:00 बजे – 207.25
09:00 बजे – 207.32
10:00 बजे – 207.37
11:00 बजे – 207.38
12:00 बजे – 207.48
13:00 बजे – 207.55

1978 में था 207.49 मीटर

मालूम हो कि मंगलवार को जलस्तर 206.24 मीटर तक पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया था. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जलस्तर 203.58 मीटर था. ओआरबी पर यमुना का सर्वाधिक जलस्‍तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था. उस समय हथिनी कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

ये भी पढ़ें– GST on Online Gaming: गेमिंग कंपनियों को झटका, Delta Corp और Nazara Technologoies के डूबे शेयर

2019 में छोड़ा गया 8.28 लाख क्यूसेक पानी

साल 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बाढ़ नहीं आई. 2019 में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन जलस्तर 206.6 मीटर तक ही पहुंचा था और बाढ़ नहीं आई थी. गत 9 जुलाई को हथनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था.

ये भी पढ़ें– Tomato Price Rise: टमाटर ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, दिल्ली में 240 रुपये किलो पर पहुंच रेट

दो दिन पहले 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बाद में उस रात अतिरिक्त तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके बाद सोमवार 10 जुलाई की सुबह लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हथनी कुंड बैराज से करीब 3.21 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया. बुधवार को नदी में और पानी छोड़ा गया, जिसके बाद दिल्ली में जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया. माना जा रहा है कि अगर यमुना का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो ये 45 साल पुराने सर्वाधिक जलस्तर के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top