All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

LPG सिलेंडर केवल 786 रुपये में, रक्षाबंधन से पहले लाएं अपने घर

LPG Price Today: 30 अगस्त, बुधवार को रक्षाबंधन है और दो दिन बाद ही एक सितंबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होंगे। ऐसे में आप रक्षाबधंन या 31 अगस्त से पहले महज 786 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह एलपीजी सिलेंडर आपको मात्र 786 रुपये में मिलेगा। लखनऊ वालों के लिए इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 812 रुपये है तो इंदौर वालों के लिए 805.50 रुपये। कोलकाता के उपभोक्ताओं के लिए यह 804 रुपये में मिल रहा है तो देहरादून के लोगों के लिए 800 रुपये में।

ये भी पढ़ेंसस्ते सरकारी प्लॉट से वंचित कर देंगी ये तीन गलतियां, आवदेन करने से पहले जान लें यमुना अथॉरिटी के नियम

जी हां! हम बात कर रहे हैं 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की। हल्का और देखने में आकर्षक यह सिलेंडर छोटे परिवार के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें आपको गैस बाहर से ही दिखती है, जिससे आप गैस के खत्म होने से पहले सिलेंडर ऑर्डर कर बुक करा सकते हैं। आइए देखें देश के प्रमुख शहरों में कंपोजिट और 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है?

ये भी पढ़ेंPetrol Diesel Prices: महाराष्ट्र-एमपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में बढ़ गई कीमत

शहर    कंपोजिट सिलेंडर (Rs में)    14 किलो वाला सिलेंडर( Rs में)

लेह    975        1357.5

आईजोल        899    1255

श्रीनगर    871    1219

पटना    862    1201

कन्या कुमारी    853.50    1187

रांची    815    1143

शिमला    824    1147.50

ये भी पढ़ें LIC Policy: एलआईसी की इस पॉलिसी पर मिलेगा डबल फायदा, दिया जाएगा 125% प्रीमियम, चेक करें डिटेल्स

डिब्रूगढ़    784.50    1101.50

लखनऊ    812    1140.50

इंदौर    805.50    1131

कोलकाता    804    1129

देहरादून    800    1122

चेन्नई    797    1118.50

आगरा    805    1124.5

चंडीगढ़    793    1112.5

अहमदाबाद    791    1110

भोपाल    790    1108.5

जयपुर    788    1106.5

बेंगलुरू    787.50    1105.5

दिल्ली    786    1103

मुंबई    785.50    1102.5

स्रोत: आईओसी

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top