All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Chandrayaan-3: विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी लाइव, केंद्र का आदेश

Chandrayaan-3 Landing on Moon: केंद्र ने आईआईटी और आईआईएम समेत सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग देखने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करेगा, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय कौशल का जश्न मनाएंगे। यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।

ये भी पढ़ें–  Gold Price: सोना खरीदने वाले ध्यान दें, आज गोल्ड कीमतों पर आया ये अपडेट, चेक करें 10 ग्राम का भाव

यूजीसी ने भी जारी किया निर्देश

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी इसी तरह का एक निर्देश जारी किया है, जिसमें संस्थानों से बुधवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने और लाइव स्ट्रीम मोमेंट्स आयोजित करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें–  Pension Scheme: इस पेंशन स्कीम से मिलेगा पैसा, सरकार दे रही लोगों को फायदा; ऐसे उठा सकते हैं लाभ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने वाला है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्र में कहा गया है, “उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध है कि वे शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विशेष सभाएं आयोजित करें और इस महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बनने के लिए चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की लाइव स्ट्रीमिंग देखें।”

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top