All for Joomla All for Webmasters
गैजेट्स

iPhone 15 लॉन्च होने के बाद सस्ता हुआ iPhone 14, ऐसे मिलेगा बंपर डिस्काउंट

iPhone 15 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो हम आपको iPhone 15 नहीं बल्कि iPhone 14 के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें– Samsung ला रहा सबसे सस्ता 5G Smartphone! तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा; फीचर्स हुए Leak

अब आप भी सोच कर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन अभी आपको इस फोन पर Flipkart ऑर्डर करने के बाद बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। तो चलिये इस पर चल रहे सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं-

iPhone 14 की कीमत 69,900 रुपए है और अभी फ्लिपकार्ट से खरीदने पर इस फोन को 10 हजार तक सस्ता खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी आपको मिल रहे हैं। Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 10% का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Card पर भी आपको ऐसा ही डिस्काउंट मिल रहा है। अब बात करते हैं कि फोन पर आपको कितनी वारंटी मिल रही है।

ये भी पढ़ें– Samsung Galaxy S22 पर बंपर डिस्काउंट, दिवाली के बाद भी ग्राहक कर सकते हैं 30 हजार से ज्यादा की बचत

आज ऑर्डर करने पर आपको फोन की 1 साल की वारंटी मिलने वाली है। जबकि Accessories की अलग से 6 महीने की वारंटी मिलेगी। फ्लिपकार्ट इस फोन को 23 नवंबर तक डिलीवर भी कर देगा। स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि फोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR Display दी जाती है। इसमें डुअल रियर कैमरा भी दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12MP का मिल रहा है। जबकि फ्रंट कैमरा भी 12MP का मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें– 23 नवंबर को गदर काटने आ रहा Honor का धमाकेदार Smartphone! फीचर्स और कीमत हुई Leak

हालांकि iPhone के प्रोसेसर को लेकर भी लोगों के मन में काफी सवाल रहते हैं। इस फोन में A15 Bionic Chip 6 Core Processor मिलने वाला है। यानी फोन की स्पीड को लेकर तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। फोन का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है, ऐसे में आप इसे आज ही ऑर्डर कर सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top