All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

नई अयोध्या की पहचान बना बिहार की बेटी का गाना, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को आया पसंद; क्या आपने सुना?

अमृतेश, छपरा। मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे। राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी…. गाना राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले नए रूप में संवर रही अयोध्या की पहचान बन गया है। इस गीत को इंटरनेट मीडिया पर छह करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अश्विनी चौबे सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई लोग नेपथ्य में बज रहे इस गाने की थीम पर वीडियो फेसबुक पर शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें– कभी नहीं कटेगा चालान! मोबाइल में डाउनलोड कर लें ये ऐप

छपरा की स्वाति मिश्रा ने दी गाने को आवाज

सारण के लिए गौरव की बात है, कि इस गाने को आवाज छपरा सदर प्रखंड के माला गांव की बेटी स्वाति मिश्रा ने दी है। वह किसी संगीत घराने की नहीं हैं। उनके परिवार में किसी का भी संगीत से दूर-दूर से लगाव नहीं रहा है। पिता राजेश मिश्रा ठेकेदार हैं।

सुरीली आवाज की धनी स्वाती बचपन से ही टीवी में गाने के वीडियो देख गुनगुनाने लगती थीं। संगीत में रुचि देख परिवार ने सहयोग किया। छपरा में संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित राम प्रकाश मिश्रा से मिली। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक कर अब मुंबई में करियर को धार दे रही हैं।

ये भी पढ़ें– UPI ऐप से गलत खाते में ट्रांसफर हुआ पैसा, फटाफट करें ये काम, मिलेगा रिफंड

मां मीरा मिश्रा कहती हैं, किसी को नहीं पता था कि बेटी इतनी ख्यात हो जाएगी। उसके यू-ट्यूब पर तीन चैनल भी हैं। उस पर लाखों सब्सक्राइबर हैं। छठ महापर्व में बेटी घर आई है। छठी मैया की अपार कृपा है कि उसका गाना देश दुनिया में करोड़ों लोग सुन रहे हैं।

संतों को सुन गाने का आया विचार

स्वाति ने बताया कि मैं संतों को यूट्यूब पर सुनती रहती हूं। वे ‘मेरे झोपड़ी राम आएंगे’ गा रहे थे। मैंने सोचा कि ये अच्छा है, गाया जाए। वे बिना म्यूजिक के गा रहे थे। बस ढोल और तबले पर गाना था।

ये भी पढ़ें– सीएनजी के दाम बढ़े, अब दिल्ली-एनसीआर में हर सिलेंडर 10 रुपये महंगा

मैंने अपने म्यूजिक प्रोड्यूसर से कहा, इस थीम पर कुछ नया बनाएं, जिसे युवा पीढ़ी पसंद करें। इस गाने को मैंने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। उसके बाद एकाएक यह गाना वायरल हो गया। स्वाति का एक भक्ति चैनल और भोजपुरी चैनल भी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top