All for Joomla All for Webmasters
टेक

UPI Payment करने पर ये ऐप दे रही है Cashback, लाखों लोगों की है पहली पसंद

UPI Payment को लेकर कई खबरें चल रही हैं। Paytm के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद UPI को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:- RBI Meet: कब घटेगी आपकी EMI, आज से शुरू हो रही है RBI की बैठक, जानिए कब फैसले का ऐलान?

यही वजह है कि अब यूजर्स नई यूपीआई ऐप की तलाश भी कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ऐप्स के बारे में बताने जारहे हैं जिसकी मदद से यूपीआई पेमेंट करने पर आपको अच्छा-खासा कैशबैक मिल सकता है।

Cred-

Cred ने कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए यूज होने वाली इस ऐप का यूज अब लोग यूपीआई पेमेंट करने के लिए भी कर रहे हैं। यानी यूपीआई पेमेंट करने के बाद आपको कैशबैक भी मिल सकता है। हालांकि नए यूजर्स को ये ऐप अच्छा कैशबैक दे रही है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर भी आपको अच्छा कैशबैक मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- Indian Coast Guard recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में 22 साल तक के 12वीं पास के लिए निकलीं नौकरी, कल से करें अप्लाई

Amazon Pay-

Amazon Pay का यूज भी कई लोग कर रहे हैं। अगर आप भी इस ऐप से पेमेंट करेंगे तो अच्छा कैशबैक हासिल हो सकता है। इस ऐप की खासियत है कि इसके बैलेंस को आप अमेजन से ऑर्डर करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन पे का इंटरफेस भी काफी आसान है जो किसी भी यूजर के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। पेटीएम के बाद आप भी इसका इस्तेमाल यूपीआई करने के लिए कर सकते हैं।

Google Pay-

Google Pay के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं। गूगल पे भी अलग-अलग ऑफर्स प्रोवाइड करता है। अगर आप भी इससे पेमेंट करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- ITR Filing: FY23-24 के लिए सभी ITR फॉर्म किए गए नोटिफाई, यहां जानें-कौन सा आपके लिए है?

इससे यूपीआई पेमेंट भी काफी तेजी से हो जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी मदद से आप मोबाइल रिचार्ज से लेकर गैस सिलेंडर तक बुक कर सकते हैं। यानी आपको अलग-अलग ऐप्स का यूज करने की कोई जरूरत नहीं है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top