All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Rule Change From 1st March 2024: देश में 1 मार्च से होने जा रहे कई बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ समय से महंगाई लगाातर बढ़ रही है। इससे महंगाई का बोझ आम आदमी की जेब पर बढ़ गया है। आज फरवरी महीने का अंतिम दिन है। कल से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं।

ये भी पढ़ें– देर से पहुंचे स्‍टेशन, ट्रेन निकल गई, क्‍या दूसरी रेलगाड़ी में पहली वाली टिकट पर कर सकते हैं यात्रा?

एक मार्च 2024 को भी कई बड़े बदलाव (Rule Change from 1st March 2024) होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन बदलावों के बारे में जानकारी होने से आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। मार्च में बैंक लोन, एलपीजी सिलेंडर के दाम सहित कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं मार्च में होने जा रहे इन बदलावों के बारे में।

जीएसटी के नए नियम केंद्र सरकार ने जीएसटी के नियमों (GST Rules Changing From 1 March 2024) में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब 5 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे। यह नियम पहली मार्च से लागू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें– पासपोर्ट अप्‍लाई करने जा रहे हैं तो सावधान! कहीं साइबर क्रिमिनल के चंगुल में न फंस जाएं, बचने के लिए पढ़ें खबर

एलपीजी और सीएनजी के दामहर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है। पिछले दिनों काफी चीजों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि मार्च में एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा होने पर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। हालांकि फरवरी की शुरुआत में एलपीजी के दाम को जस के तस रखा गया था।

फास्टैग नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की है। इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं होने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया द्वारा इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी तक हर हाल में करा लें।

ये भी पढ़ें–:5 मिनट में बनेगा PAN Card! घर बैठे करें Free में ऑनलाइन अप्लाई, जानें ये आसान तरीका

क्रेडिट कार्ड के नियम देश के सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला किया है। एसबीआई अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने जा रहा है। बैंक इसकी जानकारी ग्राहकों को ई-मेल के जरिए दे रहा है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top