All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग, घर आएंगी माता लक्ष्मी

ekadashi

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2024) का पर्व बेहद शुभ माना गया है। इस साल यह 6 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस व्रत को रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही जीवन का हर संकट दूर होता है। वहीं आज हम भगवान विष्णु के प्रिय भोग के बारे में बात करेंगे जो इस प्रकार हैं –

ये भी पढ़ें:–‘राम जी की बहार है…GDP ग्रोथ 8.4 के पार…’ फ‍िर से ट्रोलर्स के न‍िशाने पर रघुराम राजन

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vijaya Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में विजया एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा। इस व्रत का पद्म पुराण और स्कन्द पुराण में भी वर्णन मिलता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस व्रत को रखते हैं उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

वहीं, जो लोग विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस दिन भगवान को कुछ विशेष भोग अर्पित करना चाहिए। तो आइए उन भोग के बारे में जानते हैं –

ये भी पढ़ें:– आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा माफ करने की याचिका खारिज; दी ये सलाह

भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

पंचामृत का भोग

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। यह भोग उन्हें अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में चल रही मुश्किलों का अंत होता है। ऐसे में विजया एकादशी के दिन पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं।

केले का भोग

ये भी पढ़ें:– कच्चे तेल में तेजी से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में बढ़ी कीमतें, यहां घटे दाम, जानिए ताजा रेट

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग जरूर लगाएं। यह फल उन्हें बहुत प्रिय है। ऐसा माना जाता है, जो लोग धन की मुश्किलों से जूझ रहे हैं उन्हें श्री हरि को यह फल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे कुंडली से गुरु दोष का प्रभाव भी समाप्त होता है।

केसर की खीर का भोग

भगवान विष्णु को विजया एकादशी के दिन केसर की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि खीर बिना चावल की हो, क्योंकि एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है। ऐसे में चावल की जगह मखाने या मेवे को शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें– Paytm का धंधा मंदा पड़ते ही MobiKwik ने मारी बाजी, बैंक अकाउंट लिंक कराए बिना दे रहा UPI की सुविधा

 

धनिया की पंजीरी का भोग

धनिया की पंजीरी का भोग भगवान कृष्ण के साथ श्री हरि को भी बहुत पसंद है। ऐसे में जो साधक विजया एकादशी के दिन विष्णु जी की पूर्ण कृपा पाना चाहते हैं, उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग अवश्य चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसके बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top