All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Ram Navami 2024: रामनवमी पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, हर कामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन राम जी की पूरे विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसे में राम जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए आप राम नवमी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Loan Closure Tips: लोन चुकाने के बाद जरूर कर लें ये 5 काम, वरना बाद में बढ़ सकती है आपकी मुसीबत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Ram Puja: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है और इस विशेष दिन पर प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी पर किन मंत्रों का जाप करना बेहतर माना गया है।

राम नवमी शुभ मुहूर्त (Ram Navami Shubh Muhurat)

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होने जा रहा है। उदया तिथि के मुताबिक, राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा –

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक

राम नवमी के मंत्र (Ram Navami Mantra)

ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम

राम नवमी के दिन भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से साधक को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।

होगा बुरी शक्तियों का नाश

ये भी पढ़ें– बिजनेस चलाने के लिए बिना गारंटी लोन : ऐसे करें अप्लाई, खाते में आएगा पूरा पैसा

क्लीं राम क्लीं राम –

भय, डर आदि से मुक्ति पाने के लिए राम नवमी के अवसर पर श्रीराम के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र का कम-से-कम एक माला जाप करें। इस मंत्र से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

श्री रामचन्द्राय नमः

यदि आप राम नवमी के मौके पर इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपको अपने करियर के क्षेत्र में लाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही काम में आ रही बाधा भी दूर होती है।

सुखमय होगा वैवाहिक जीवन

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः

यदि आप वैवाहिक जीवन में तनाव महसूस कर रहे हैं, तो इसके लिए भगवान राम के इस मंत्र का जाप राम नवमी के दिन जरूर करना चाहिए। पति-पत्नी को साथ में इस मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top