Punjab Weather Update पंजाब में लगातार मानसून की बारिश हो रही है। बीते दिन भी सुबह कई जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में गरज के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें– Bhabi Ji Ghar Par Hai: ‘अंगूरी भाभी’ अब नहीं आएंगी नजर? इस वजह से ले रहीं हैं लंबा ब्रेक
जालंधर, जागरण संवाददाता। Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार मानसून की बारिश हो रही है। बीते दिन भी सुबह कई जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश हुई है। वहीं, अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होगी। महानगर में मंगलवार दोपहर तक गर्म हवाओं और उमस की वजह से शहरवासियों को गर्मी ने खूब सताया।
अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी
शाम को शहर के कुछ हिस्सों में वर्षा होने व तेज ठंडी हवाएं चलने से हल्की राहत भी मिली। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में गरज के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसा होने पर तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
ये भी पढ़ें– गुरुग्राम के बादशाहपुर में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने दुकानें-गाड़ियां जलाईं; RAF जवानों ने संभाला मोर्चा
कहां कितनी हुई बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज से यानी दो अगस्त से मौसम में बदलाव होगा। अशांत पश्चिमी हवाओं के दोबारा सक्रिय होने से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच फिरोजपुर में 29.5 मिमी, पटियाला में 20 मिमी, बरनाले में 4.8 मिमी, मोगे में 9.5 मिमी, अमृतसर में 2.5 मिमी और लुधियाना में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य इलाकों में बारिश हुई और बादल छाये रहे.