All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान के सपोर्ट में आए अब मीका सिंह, एनसीबी की कार्रवाई पर ऐसे कसा तंज !

aryan-khan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन पर ड्रग्स का सेवन करने और उसका लेन-देन करने आरोप है। उन्हें शनिवार को क्रूज रेव पार्टी में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ दोस्त मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन सभी को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखा गया है।

ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम आने के बाद से बॉलीवुड के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से सितारों ने शाह रुख खान और आर्यन खान का सपोर्ट किया है। मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी आर्यन खान और शाह रुख खान का सपोर्ट किया है। साथ उन्होंने एनसीबी पर तंज कसा है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मीका सिंह अक्सर फिल्मी सितारों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक क्रूज की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मीका सिंह ने एनसीबी की कार्रवाई पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वाह क्या सुंदर कॉर्डेलिया क्रूज है, काश मैं वहां जाता। मैंने सुना है कि वहां बहुत सारे लोग थे लेकिन मैं किसी और को आर्यन खान को स्वीकार करते नहीं देख सका… इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या… हद है.. गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो..।’

सोशल मीडिया पर मीका सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शाह रुख खान के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आर्यन खान को सोमवार कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। एस्प्लांडे कोर्ट ने आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की एनसीबी कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। एनसीबी ने रविवार को ड्रग्स मामले में आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि एनसीबी ने एक टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था, जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। रविवार को एनसीबी के दफ़्तर में इन सभी से कई घंटों तक पूछताछ की गयी,जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा शामिल हैं। कोर्ट ने इन तीनों को एक दिन (4 अक्टूबर) की एनसीबी कस्टडी में भेजा था। हालांकि, एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी थी। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top