All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने विधानसभा की सदस्‍यता की शपथ ली, ट्रैक्‍टर चलाकर पहुंचे असेंबली

 चंडीगढ़, जेएनएन। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता की शपथ ली। हरियाणा विधानसभा के अध्‍यक्ष ज्ञानचंद गुप्‍ता ने उनको विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण करवाया। अभय चौटाला ऐलनाबाद सीट के उपचुनाव में विजयी हुए थे। यह सीट उनके (अभय चौटाला) के इस्‍तीफा देने से ही खाली हुई थी। अभय चौटाला ट्रै्क्‍टर चलाते  हुए शपथ लेने के लिए हरियाणा विधानसभा पहुंंचे। 

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा भवन में अपने कक्ष में  अभय चौटाला को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्‍होंंने अभय काे लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इससे पहले अभय चौटाला शपथ ग्रहण के लिए ट्रैक्टर में रवाना हुए। वह खुद ट्रैक्‍टर चला रहे थे। ट्रैक्‍टर पर उनके साथ इनेलो के कई नेता सवार थे। 

अभय चौटाला का ट्रैक्‍टर विधानसभा चौक पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वह विधानसभा पहुंचे और वहांं शपथ ग्रहण की। बता दें कि अभय चौटाला ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था। वह ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ और  30 अक्‍टूबर को  मतदान हुआ।  दो नवंबर काे मतगणना में अभय चौटाला को विजयी घोषित किया गया। उन्‍हाेंने  भाजपा के प्रत्‍याशी गोबिंद कांडा को हराया। इस उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्‍याशी पवन बैनीवाल की जमानत जब्‍त हो गई।

ऐलनाबाद क्षेत्र को चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता है। अभय सिंह चौटाला पांचवी बार चुनाव जीतकर हरियाणा विधानसभा पहुंंचे हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के हितोंं के लिए वह आवाज उठाते रहेंगे। किसान आंदोलन के समर्थन में वह कोई भी कदम उठाने को तैयार हैंं। उन्‍होंने कहा कि इनेलाे किसानों के हितोंं के लिए पूूूरी तरह समर्पित है और पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेगी।               

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top