All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Stock Market Close On 18 Nov.: गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, Reliance और SBI के शेयर फिसले

stock

नई दिल्ली, बजनेस डेस्क। गुरुवार को दिन भर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE की आधिकारिक वेबसाइट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को कारोबारी सत्र के समाप्त होने के साथ ही BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 372.32 अंक यानी कि 0.62 फीसद की गिरावट के साथ 59,636.01 अंक पर बंद हुआ। BSE के साथ साथ गुरुवार को कारोबारी सत्र समाप्त होने पर NSE में भी गिरावट देखने को मिली NSE की आधिकारिक वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कारोबारी सत्र के समाप्त होने के साथ ही NSE का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 133.85 अंक यानी की 0.75 फीसद की गिरावट के साथ 17,764.80 अंक पर बंद हुआ।

गुरुवार को दिन भर की ट्रेडिंग के समाप्त होने के साथ ही सेंसेक्स पर SBIN, POWERGRID, HDFCBANK, RELIANCE, ICICIBANK और HINDUNILVR के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। जबकि, ASIANPAINT, SUNPHARMA, INFY, HDFC, NESTLEIND, TITAN, AXISBANK, BHARTIARTL, ITC, NTPC,BAJAJ-AUTO, ULTRACEMCO, KOTAKBANK, TCS, DRREDDY, BAJFINANCE, BAJAJFINSV, MARUTI, INDUSINDBK, TATASTEEL, HCLTECH, TECHM और M&M के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

इससे पहले गुरुवार की सुबह शेयर बाजार कमजोर नोट पर खुला था। आज सुबह सेंसेक्स बुधवार के 60,008 अंक के बंद स्‍तर से नीचे 59,968 पर खुला था। BSE के साथ साथ गुरुवार को कारोबार शुरू होने पर NSE में भी गिरावट देखने को मिली थी। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर NSE का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 31.20 अंक यानी कि 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 17,867.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। BSE की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स पर State Bank Of India और HDFC Bank के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी, तो वहीं Reliance और Tata Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले बुधवार को भी दिन भर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बुधवार के कारोबारी सत्र के समाप्त होने पर BSE और NSE दोनों में ही गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को दिन भर के कारोबार के बाद BSE का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 314.04 अंक यानी कि, 0.52 फीसद टूट कर 60,008.33 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, BSE के साथ साथ NSE में भी गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को NSE को मेन इंडेक्स निफ्टी भी 100.55 अंक यानी कि, 0.56 फीसद नीचे फिसल कर 17,898.65 अंक पर बंद हुआ था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top